टीकमगढ़: चंद्रपुरा गांव में बाइक की टक्कर से सरपंच के पति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
चंद्रपुरा गांव में शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। घायल का नाम अनरत सिंह घोष निवासी चंद्रपुरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि अनरत चंद्रपुरा गांव के सरपंच पति है और वह गांव में एक जगह से दूसरी जगह पैदल जा रहे थे इसी दौरान एक बाइक चालक ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए।