टीकमगढ़: टीकमगढ़ में फायर स्टेशन का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दो गायब कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज करने के आदेश दिए
टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार में शुक्रवार को फायर ब्रिगेड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष ने दोनों कर्मचारियों की अनुपस्थिति हाजिरी रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष ने आदेश दिया कि आगे से सभी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान कार्यालय में मौजूद रहे।