टीकमगढ़ सागर बाईपास रोड स्थित रमन्ना जंगल में शुक्रवार को आग लग गई। हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी। 800 हेक्टर में फैले इस जंगल की मोहनपुरा बीट में आग की चपेट में काफी हिस्सा आ गया। रेंजर संजय जैन के अनुसार वन विभाग के कर्मचारी और दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।