टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में बजरंग दल का प्रदर्शन, मांस बिक्री पर रोक की मांग
टीकमगढ़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने चैत्र नवरात्रि के पहले प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सड़क किनारे लगने वाली मीट की दुकानों पर रोक लगाई जाए। इससे पूजा करने जाने वाले श्रद्धालुओं को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।