कुंडा: मानिकपुर के मनहरी गांव में दबंगों ने महिला और उसके परिवार को पीटा, की गई शिकायत
मानिकपुर इलाके के मनहरी गांव निवासी संजू देवी ने शुक्रवार शाम 4 बजे सीओ कुंडा को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की दबंग पड़ोसियों ने 13 जून को उनके घर पहुंच कर गाली गलौज किया और जमकर उन्हें पर उनके परिवार वालों को मारा पीटा। स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।