कुंडा: नेवादा खुर्द गांव में अवैध खनन से तालाबों को बनाया जा रहा है मौत का कुआं, वीडियो हुआ वायरल
नेवादा खुर्द गांव मे अवैध खनन कर तालाबों की मिट्टी खोदकर अच्छे दामों में बेची जा रही है। गुरुवार शाम 5 बजे सोसल मीडिया पर अवैध खनन का वीडियो वायरल हुआ है। मौके पर पहुंचे हल्का राजस्व निरीक्षक मनीष कक्कड़ ने हो रहे अवैध खनन को तत्काल रुकवाया और मामले की सूचना राजस्व विभाग को ही दिया है।