कुंडा: कुंडा पुलिस ने ₹25,000 के ईनामिया अभियुक्त को मवई बाईपास तिराहे के पास से किया गिरफ्तार
कुंडा पुलिस ने ₹25,000 के ईनामिया अभियुक्त राजेश खन्ना उर्फ खन्ने को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया की राजेश खन्ना पर प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती में छह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे मवई बाईपास तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। राजेश खन्ना का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें गुण्डा एक्ट, लूट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट शामिल है।