कुंडा: हथिगवां थाने के अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को कैमा मोड़ से किया गया गिरफ्तार
हथिगवां थाने के कैमा मोड़ से पुलिस ने अपहरण के एक मामले में मिन्टू हाजरा नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बुधवार शाम 6 बजे बताया की मिन्टू हाजरा को लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर कैमा मोड़ से पकड़ा गया। अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।