कुंडा: कुंडा कोतवाली के जमेठी के समीप दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
कुंडा कोतवाली के जमेठी के समीप गुरुवार शाम 5 बजे दो बाइको में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को एंबुलेंस से कुंडा सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए घायल को प्रयागराज रेफर किया है।