कुंडा: कुंडा कोतवाली में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 27 बाइकों के साइलेंसर पर चलाया गया बुलडोजर
ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कुंडा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने 27 बाइकों के तेज ध्वनि वाले साइलेंसर को जब्त कर कुंडा कोतवाली मे बुलडोजर से नष्ट कर दिया। ये साइलेंसर मानक से अधिक ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे। पुलिस ने इन बाइकों के मालिकों को साइलेंसर बदलकर मानक के अनुसार लगवाने के निर्देश दिए थे।