06.प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
----------------------
**आज दिनांक- 25-07-2026 को युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, बिहार पटना के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, नालंदा के द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। **
मेला का विधिवत उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास, श्रम अधीक्षक श्री नरेश प्रसाद, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा श्रीमती स्नेहा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री शालिनी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
इस अवसर पर DRCC मैनेजर एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मौजुद थे। नियोजन मेला में कुल 22 नियोजकों ने भाग लिया। जिसमें 1414 की संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे। विभिन्न नियोजकों के द्वारा लगभग 1000 रिक्तियों के विरूद्ध 478 अभ्यर्थियों का अगले चरण हेतु शार्टलिस्ट किया गया।
मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास द्वारा नियोजन और कौशल विकास हेतु मार्गदर्शन दिया गया साथ ही विभाग में कियान्वित अन्य योजनाओं के संबंध में बताया।
इस अवसर पर नियोजनालय द्वारा नियोजन सहायता के क्रम में स्टडी किट एवं टूल किट योजना, कैरियर सूचना केंद्र तथा समुद्रपार नियोजन ब्यूरो की जानकारी दी गई।
मेला में विभिन्न सरकारी विभागों यथा DRCC, JSS, JEEVIKA, श्रम संसाधन विभाग इत्यादि द्वारा स्टॉल लगाया गया, जहाँ उनके द्वारा विभाग में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी तथा मार्गदर्शन प्रदान की गई। इस मौके पर कार्यालय लिपिक श्री पंकज यादव, जिला कौशल प्रबंधकगण एवं कार्यालय के सभी कर्मीगण उपस्थित थे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Jul 25, 2026