राजगीर महोत्सव 2026 में कृषि विभाग की प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
राजगीर, नालंदा , दिनाँक 28/11/2026
राजगीर महोत्सव 2026 के अवसर पर कृषि विभाग की ओर से विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नोत्तरी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर, जवाहर नवोदय विद्यालय राजगीर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तृतीय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय प्रथम स्थान पर रहे. सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक डॉ. नितेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में कृषि, पर्यावरण एवं सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक एवं रचनात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक (ATMA) श्री धनंजय कुमार सिंह तथा प्रतियोगिता की नोडल पदाधिकारी श्रीमती वसुंधरा, सहायक निदेशक (मृदा रसायन), सहित कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar
#rajgirmahotsav
Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Nov 28, 2026