श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के तहत शोभायात्रा और यज्ञ:
कुशीनगर में विश्व हिंदू महासंघ ने शुरू किया अभियान, शोभायात्रा में सैकड़ों धर्मप्रेमी हुए शामिल
कल पूर्व निर्धारित ब्रह्मलीन महान राष्ट्र संत पूर्व गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी महाराज जी का पुण्यतिथि समारोह पडरौना नगर के जेपी पैलेस लान में भव्य समारोह आयोजित करके किया गया इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पूज्य महाराज जी के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के निर्देश पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय अभियान एवं विजय यज्ञ का आयोजन भी जेपी पैलेस में किया गया इस अवसर सर्वप्रथम साधु संतु के नेतृत्व में यज्ञ आचार्य के द्वारा सामूहिक विजय महायज्ञ का आयोजन भी किया गया जो विश्व महासंघ के प्रदेश के उपाध्यक्ष राजन जायसवाल की नेतृत्व में किया गया इसके बाद एक भव्य शोभायात्रा जो सिर्फ कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति विजय यात्रा के तहत निकल गई जिसमें आगे आगे सैकड़ो दुपहिया वाहनों से विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरे उत्साह के साथ नारा लगाते हुए आगे आगे चल रहे थे और डीजे साउंड के बाद इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व महासंघ के प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री राजन जायसवाल जिला अध्यक्ष श्री संतोष जायसवाल उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र मिश्रा श्री राम हनुमान सेवा दल के जिला अध्यक्ष श्याम मदन यादव गौ रक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा गौ रक्षा प्रकोष्ठ के महामंत्री फुल दिन कुशवाहा युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री दूधनाथ वर्मा नगर के पडरौना के प्रभारी श्री बृजमोहन जायसवाल नगर अध्यक्ष श्री राजेंद्र चौरसिया जिले के महामंत्री श्री रविंद्र गुप्ता जिले के मंत्री जुगनू राय श्री ध्रुव राय विनोद दुबे आत्मा गुप्ता प्रमोद गौतम बिहार बॉर्डर से आए विजय सोनी संत राज गुप्ता मातृ प्रकोष्ठ की अध्यक्ष किरण देवी प्रतीक बरनवाल धर्मेंद्र सिंह अवधेश कुशवाहा रमाशंकर साधु संतोष गिरी साधु राजकुमार गुप्ता पूर्व प्रधान सत्यनारायण कुशवाहा रंजीत पांडे के कुशल नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई ।
शोभायात्रा साहिबगंज तिलक चौक कोतवाली रोड सुभाष चौक होते हुए रामकोला रोड बावली चौराहा से साहिबगंज होते हुए धर्मशाला होते हुए विवाह भवन रोड होते हुए पुनः जेपी पैलेस में समाप्त हुई इस अवसर पर एक संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं कि भगवान श्री कृष्ण का भाव मंदिर निर्माण मथुरा में होगा क्योंकि इसका ऐलान हिंदू हृदय सम्राट उत्तर प्रदेश के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मथुरा में इसकी घोषणा कर दी गई है कि वहां जल्द भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण होगा उसे निर्माण अब जो भी रास्ते में आएंगे उसकी बुलडोजर से सफाई करके वहां भव्य निर्माण किया जाएगा विश्व महासंघ पूरे प्रदेश में आज 12 सितंबर को हर जनपद मुख्यालय में आयोजन करके हिंदुत्व पुनर्जागरण अभियान के तहत हिंदू समाज को पुनः संकल्प करके मथुरा में भव्य भगवान श्री कृष्ण का मंदिर निर्माण करने में अपना योगदान देगा माननीय भिखारी प्रजापति जी के कुशल नेतृत्व में संगठन मजबूती से अभियान को आगे बढ़ाएगी और जब तक मथुरा में श्री कृष्ण भगवान का भव्य मंदिर बन नहीं जाता तब तक अभियान अनवरत चलता रहेगा इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी को श्री जायसवाल ने हृदय से धन्यवाद दिया और कहा की विपरीत मौसम में आप सबने पूरे मनोयोग से भव्य समारोह आयोजित करने में अपना योगदान दिया इसके लिए सबको विश्व महासंघ की तरफ से हृदय से में धन्यवाद देता हूं इस अवसर पर हजारों की तादाद में विश्व हिंदू महासंघ की कार्यकर्ता पदाधिकारी इस पूरे समारोह में सम्मिलित हुए कार्यक्रम के समापन में सबको मिष्ठान प्रसाद दिया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया
#KushinagarNews #विहिम #पडरौना Rajan Jaiswal
Kasya, Kushinagar | Sep 13, 2026