जिले में चिकित्सा व्यवस्था में कुछ अस्पतालों में लापरवाही और मरीजों की संदिग्ध मौतों के मामलों को लेकर युवाओं के एक दल ने बीते सप्ताह पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से मुलाकात की उन्होंने सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा इसमें स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और दोषी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। कुशीनगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने युवाओं के आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए 8 जाँच टीमें गठित की जिनके द्वारा अब तक लगभग सौ से अधिक संदिग्ध अस्पतालों पर छापेमारी की गई छापे में दो अस्पतालों को सील करते हुए 6 अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन का आवेदन भी निरस्त किया गया था साथ ही 22 अस्पताल ऐसे पाए गए है अस्पताल का जिन डॉक्टर के नाम से रजिस्ट्रेशन था वो नदारद मिले जिन्हें विभाग ने नोटिस जारी किया है वही ज्ञापन सौंपने वाले युवाओं ने विभागीय जांच और प्राथमिक कार्रवाई पर संतोष जताते हुए यह सवाल भी किया है की कही पूर्व में हुए विभागीय जांच और कार्रवाई के जैसे इस बार न हो जाए। देखें क्या कुछ कहा ज्ञापन सौंपने वाले युवाओं में से अरुण पांडेय, धवन जायसवाल, विशाल प्रताप सिंह ने.....
#KushinagarNews #पडरौना #कुशीनगर