मिर्जापुर पुलिस ने 2 शातिर शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 24 बोतल हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद
सहारनपुर: शराब तस्करी और बिक्री की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 24 बोतल हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 12 सितंबर की रात मिर्जापुर बिजलीघर के पास चेकिंग के दौरान अर्पण और अनीस, निवासी ताजेवाला, थाना प्रतापनगर, जिला यमुनानगर, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 12-12 बोतल देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 291/26, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
#Saharanpur #SaharanpurPolice #MirzapurPolice #LiquorSmuggling #IllegalLiquor