*दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 मां शाकुंभरी देवी मंदिर मेले की तैयारियों का SSP ने लिया जायजा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश!!*
*👉🏾👉🏾 भारी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर!!*
_सहारनपुर। मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में प्रस्तावित मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, सभी क्षेत्राधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।SSP ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाए और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए!!!_
Behat, Saharanpur | Sep 12, 2026