माता शाकुम्भरी देवी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारी
सहारनपुर: थाना मिर्जापुर क्षेत्र स्थित माता शाकुम्भरी देवी मंदिर परिसर में 13 से 26 सितंबर तक चलने वाले झण्डा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त मॉकड्रिल की। बारिश और नदी के तेज बहाव जैसी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सहारनपुर पुलिस, SDRF, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेन्स एवं प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया।
मॉकड्रिल के दौरान डूबते व्यक्तियों के रेस्क्यू, रस्से के सहारे श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी और एम्बुलेंस सहायता का अभ्यास किया गया। उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना है।
पुलिस अधीक्षक यातायात श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
#Saharanpur #Mirzapur #ShakumbhariDevi #ShakumbhariDeviTemple #JhandaMela #MelaSecurity #