दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾👉🏾 मिर्जापुर वायरल वीडियो मामला: मारपीट और पैसे वसूली के आरोपों में मुकदमा दर्ज, एक अभियुक्त गिरफ्तार!!
👉🏾👉🏾 शेष तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, सीओ बेहट प्रिया यादव ने दी मामले की जानकारी!!
सहारनपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मारपीट एवं पैसे वसूली के आरोपों के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान शहजाद पुत्र इलियास, निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई।
प्रकरण में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बेहट सुश्री प्रिया यादव ने जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया।
#SaharanpurPolice #MirzapurPolice #Saharanpur #ViralVideo #COBehatt #UPPolice #News7 #SaharanpurNews