
*TheSaharanpurVoice / News7* *सच्चाई के साथ हरदम* *👉🏾👉🏾श्रावण कांवड़ यात्रा-2026: सहारनपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी!!* *👉🏾👉🏾29/30 जुलाई से भारी वाहनों और 4/5 अगस्त से हल्के वाहनों का बदलेगा रूट, यात्रा से पहले देखें नया प्लान!!* *जनपद सहारनपुर* _श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारी, हल्के एवं मध्यम वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं!पुलिस के अनुसार उत्तराखण्ड से आने वाले कांवड़ियों का प्रवेश काली नदी चौकी, बड़कला चेकपोस्ट और मंगलौर रोड के माध्यम से होगा, जबकि हरियाणा से आने वाले श्रद्धालु शाहजहांपुर चौकी और हथनीकुण्ड बैराज मार्ग से सहारनपुर जनपद में प्रवेश करेंगे! 29/30 जुलाई 2026 की रात 12 बजे से भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा! इस दौरान शहर क्षेत्र एवं कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को लाखनौर–छुटमलपुर–मोहण्ड–आशारौड़ी मार्ग तथा हरिद्वार जाने वाले वाहनों को छुटमलपुर–भगवानपुर–रुड़की मार्ग से भेजा जाएगा!!इसके अलावा 4/5 अगस्त 2026 की रात 12 बजे से हल्के एवं मध्यम वाहनों का डायवर्जन प्रभावी होगा। देहरादून जाने वाले वाहन दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे अथवा मुजफ्फरनगर–देवबंद–नागल–कोलकी कट मार्ग का उपयोग करेंगे, जबकि हरिद्वार जाने वाले वाहनों के लिए छुटमलपुर–भगवानपुर–रुड़की मार्ग निर्धारित किया गया है। सहारनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें!!!_ #News7 #TheSaharanpurVoice #KanwarYatra2026 #Shravan2026 #Saharanpur #SaharanpurPolice #TrafficAdvisory #TrafficDiversion #Haridwar #Dehradun #KanwarRoute
Behat, Saharanpur | Jul 28, 2026

#SaharanpurPolice #बाईट ➡️थाना सरसावा पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से मृतक की मार्कशीट, आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद ➡️जिसके सम्बन्ध में #SPRA_SRR श्री मयंक पाठक द्वारा दी गयी #बाईट। @Uppolice @adgzonemeerut @digsaharanpur @aajtak
Saharanpur, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

#SaharanpurPolice #बाईट ➡️दिनांक 18.07.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बेहट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रुहाल्का में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना बेहट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांँच के दौरान मृतक की पहचान शहबान पुत्र अब्दुल सत्तार के रूप में हुई। प्रारंभिक जांँच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि पारिवारिक कलह एवं विवाद के चलते मृतक द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। घटनास्थल से फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। ➡️जिसके संबंध में #CO_BEHAT सुश्री प्रिया यादव के द्वारा दी गयी बाईट। @Uppolice @adgzonemeerut @digsaharanpur @aajtak
Saharanpur, Uttar Pradesh | Jul 18, 2026

#SaharanpurPolice #बाईट ➡️आज दिनांक 17.07.2026 को थाना सरसावा क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर थाना सरसावा पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किये गये हैं।युवक की पहचान ग्राम कुतुबपुर निवासी विपिन उर्फ भूरा उम्र 19 वर्ष के रुप मेे हुई। घटना के सफल अनावरण हेतु पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एंव परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। ➡️जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,सहारनपुर के द्वारा दी गयी बाईट। @Uppolice @adgzonemeerut @digsaharanpur @aajtak
Saharanpur, Uttar Pradesh | Jul 17, 2026

#SaharanpurPolice #बाईट ➡️सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें थाना चिलकाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फिरोजाबाद के कुछ व्यक्ति अपने हाथों में "पलायन" लिखी तख्तियां लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। उक्त वीडियो के संबंध में पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि ग्राम फिरोजाबाद निवासी ओम प्रकाश उर्फ नीटू पाल पुत्र सुरेशपाल द्वारा शौकीन पुत्र पप्पू की दुकान किराए पर लेकर मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य किया जाता था। आरोप है कि उक्त दुकान को खाली कराने के उद्देश्य से मंजूर पुत्र लतीफ (प्रधान पति) एवं उनके साथियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था तथा उन्हें परेशान किया जा रहा था। उक्त परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर ओम प्रकाश उर्फ नीटू पाल एवं उनके परिजनों द्वारा विरोध स्वरूप "पलायन" की तख्तियां लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। ➡️पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर थाना चिलकाना पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण के मुख्य अभियुक्त मंजूर पुत्र लतीफ को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। ➡️जिसके सम्बन्ध में #CO_SADAR श्री विकास कुमार चौहान द्वारा दी गई #बाईट। @Uppolice @adgzonemeerut @digsaharanpur
Saharanpur, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026