*दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾इदारा अल-बाकियातुस्सालिहात में छमाही परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न!!*
*👉🏾👉🏾छात्रों को मेहनत, अनुशासन और शिक्षा का दिया संदेश!!*
_बेहट। तहसील बेहट के गांव सलेमपुर गदा स्थित इदारा अल-बाकियातुस्सालिहात में छमाही परीक्षाओं का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं अरबी के लिखित, जबकि कुरआन करीम एवं दीनी शिक्षा के मौखिक इम्तिहान लिए गए।परीक्षाओं को पारदर्शी एवं शैक्षिक मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए विभिन्न धार्मिक एवं शैक्षिक संस्थानों से आए विद्वानों ने परीक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इदारे के नाजिम व मुहतमिम कारी मोहम्मद इसरार रहीमी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौलाना अजीजुल्लाह नदवी ने छात्र-छात्राओं को मेहनत, ईमानदारी और लगन से शिक्षा प्राप्त करने की नसीहत की। कार्यक्रम का समापन कारी अब्दुर्रहीम साहब की दुआ के साथ हुआ। इस अवसर पर गांव के प्रधान सईद साहब सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे!!_