नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का दिया संदेश
बिहार नशामुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन, गोपालगंज द्वारा बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली, सिधवलिया एवं मॉडल स्कूल परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कलाकारों ने नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों को प्रदर्शित कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। वहीं जीविका दीदियों द्वारा विभिन्न पंचायतों में लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
आमजनों से नशामुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
नशामुक्त समाज, स्वस्थ एवं सशक्त बिहार!
#SamratChoudhary #IPRDBihar #Gopalganj