सदर अस्पताल में डीएनबी पाठ्यक्रम की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की उपस्तिथि में सदर अस्पताल, गोपालगंज में संचालित डीएनबी पाठ्यक्रम की संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।
डीएम ने प्रमुख निर्देश दिए :
- 15 दिनों के अंदर पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराना।
- विद्यार्थियों को एक सप्ताह में लॉगबुक उपलब्ध कराना।
- बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं व्यवस्थित ड्यूटी रोस्टर सुनिश्चित करना।
- प्रशिक्षण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना।
- प्रत्येक तीन माह पर संचालन समिति की बैठक आयोजित करना।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2026 में सदर अस्पताल में 104 सिजेरियन ऑपरेशन किए गए, जबकि पहले प्रतिमाह औसतन 30 से 35 ऑपरेशन होते थे।
बेहतर चिकित्सा शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
#HealthDepartment #SamratChoudhary #IPRDBihar