आधुनिक खेती और कृषि यंत्रीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय
गोपालगंज में 04 एवं 05 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन माननीय विधायक श्री मंजीत सिंह एवं श्री रामसेवक सिंह की उपस्थिति में किया गया।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की अपील की।
मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत तकनीकों एवं समेकित खेती का प्रदर्शन किया जा रहा है। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत लगभग 4 करोड़ रुपये के कृषि यंत्रों के परमिट भी वितरित किए गए।
आधुनिक कृषि, समृद्ध किसान, खुशहाल बिहार!
#KisanMela #Agriculture #SamratChoudhary #IPRDBihar