स्वच्छ एवं निर्मल गंगा के लिए अधिकारियों ने लिया संकल्प
गंगा उत्सव अभियान के तहत जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इस दौरान गंगा में कूड़ा-कचरा एवं पॉलीथिन नहीं डालने, पूजा सामग्री का विसर्जन नहीं करने, कपड़े के थैलों का उपयोग करने तथा आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
स्वच्छ गंगा, स्वस्थ जीवन – जनभागीदारी से होगा पर्यावरण संरक्षण
#SwachhBharat #Gopalganj #SamratChoudhary #IPRDBihar