Public App Logo
Profile Picture

Gopalganj District Administration

@dprogopalganj
1707Followers
0Following
Video 0
Video 1
Video 2
Video 3
डीएम समीर सौरभ बने ‘निक्षय मित्र’, टीबी मरीजों को बांटी पौष्टिक आहार किट
​गोपालगंज के समाहरणालय में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट की दूसरी किस्त सौंपी और उनका हाल-चाल जाना।
​इस दौरान डीएम ने मरीजों से समय पर नियमित दवाएं लेने, पौष्टिक खान-पान रखने और इलाज बीच में न छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर सही इलाज और बेहतर पोषण से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। जिलाधिकारी ने जिले के सक्षम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं से भी आगे आकर ‘निक्षय मित्र’ बनने का आह्वान किया ताकि मरीजों को सामाजिक सहयोग और निरंतर पोषण मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मरीजों की नियमित जांच और दवाइयों की उपलब्धता में कोई लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने समाहरणालय में आयोजित "जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी" कार्यक्रम के तहत 20 फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना।
इस दौरान भूमि विवाद, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें आईं, जिन पर डीएम ने कई अधिकारियों को मौके पर ही फोन करके त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनता को दफ्तरों के चक्कर न कटवाए जाएं और शिकायतों का निष्पादन समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो।
जिला प्रशासन का साफ संदेश है—जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही या टालमटोल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
​बैठक में डीएम ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, छात्रावासों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। PHED विभाग को पेयजल नमूनों की नियमित प्रयोगशाला जांच कराने तथा छूटे हुए स्कूल पॉकेट्स में जलापूर्ति कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया गया।
​इसके अतिरिक्त, मल कीचड़ प्रबंधन (FSM) हेतु अंतरिम समाधान के रूप में 'Row Entrenchment' (DRE) तथा सभी ग्राम पंचायतों में 'Filter Chamber' निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में निदेशक DRDA राकेश चौबे, निदेशक NEP बैजू कुमार, कार्यपालक अभियंता PHED, डीपीओ ICDS व मनरेगा, DPM जीविका और डीपीआरओ गोपालगंज उपस्थित रहे।
Video 7
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने किया गोपालगंज बाईपास निर्माण स्थल का जायजा, वन भूमि क्लीयरेंस मिलने से परियोजना को मिली नई गति

आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जिला प्रशासन, गोपालगंज द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार 12.60 किलोमीटर लंबे गोपालगंज बाईपास के निर्माण हेतु 4.8 हेक्टेयर वन भूमि के अपयोजन के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा स्टेज-1 की मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

एनएच-27 (दानापुर) से एनएच-531 (तुरकाहां) तक बनने वाले ₹10,351.31 लाख की लागत के इस दो-लेन बाईपास के निर्माण से गोपालगंज शहर को भीषण ट्रैफिक जाम से स्थायी मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही, गन्ना व अन्य कृषि उत्पादों के परिवहन, भारी वाहनों के सुगम आवागमन तथा व्यापार एवं रोजगार के नए अवसरों से जिले के समग्र आर्थिक व सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।