लंबित योजनाओं के शीघ्र निष्पादन को डीएम ने दिए निर्देश
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की उपस्तिथि में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की लंबित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया गया।
प्रमुख निर्देश :
- प्रगति यात्रा की योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना।
- तटबंधों की मरम्मती एवं सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाना।
- यादोपुर सड़क की मरम्मती के लिए 30 दिनों का अल्टीमेटम।
- आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण पूर्ण कराना।
- अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों को सक्रिय कर नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करना।
- अंचलों में 'May I Help You' हेल्प डेस्क स्थापित करना।
डीएम ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#Gopalganj #GoodGovernance #SamratChoudhary #IPRDBihar