नदी तट पर दीपोत्सव से दिया स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश
* वी.एम. फील्ड के समीप आयोजित हुआ दीपोत्सव एवं गंगा आरती।
* अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने लिया नदियों के संरक्षण का संकल्प।
जिला गंगा सुरक्षा समिति, गोपालगंज के तत्वावधान में वी.एम. फील्ड के समीप नदी तट पर दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नदी तट को दीपों से सजाया गया तथा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का संदेश दिया गया।
दीपोत्सव कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय, वरीय उप समाहर्ता श्री संदीप कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष श्री हरेंद्र चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी सहित समिति के सदस्य एवं कर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नदियों की स्वच्छता, अविरलता एवं निर्मलता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।