दमोह: तेंदूखेड़ा में बारिश में छाता तानकर हुआ अंतिम संस्कार, वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने टीनशेड निर्माण के निर्देश दिए
Damoh, Damoh | Jul 21, 2026 दमोहतेंदूखेड़ा नगर परिषद क्षेत्र में बारिश के बीच छाता लगाकर अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सड़क दुर्घटना में मृत रामेश्वर बेन का खुले स्थान पर अंतिम संस्कार करना पड़ा, जहां बारिश के कारण चिता बार-बार बुझती रही। मामले को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार शाम कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल टीनशेड जाने के निर्देश दिए है।