नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ. के.पी. यादव ने ली सागर संभाग की प्रथम समीक्षा बैठक
==
नागरिकों को समय पर राशन पहुँचाने, कार्यक्षमता बढ़ाने और व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के दिए सख्त निर्देश
=
मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं गुना के पूर्व सांसद डॉ. के.पी. यादव ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात सागर संभाग की अपनी पहली परिचयात्मक एवं समीक्षा बैठक ली। बैठक में सागर संभाग के सभी जिलों (सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी एवं पन्ना) के जिला प्रबंधकों के साथ निगम की कार्यप्रणाली, खाद्यान्न उपार्जन, भंडारण और वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।