Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
rchauhan009
संगठित अपराधियों को लेकर डीएसपी क्राइम भिवानी का क्या कहना है सुनिये....
Bhiwani, Bhiwani
| Sep 1, 2026
MORE NEWS
भिवानी में भड़के सफाई कर्मचारी। पुतला दहन के दौरान मौत से भी भयंकर हाहाकार....
Bhiwani, Bhiwani | Sep 1, 2026
थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी: कर्नल बीआर शेखावत भीम स्टेडियम भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली भिवानी, 01 सितंबर। भीम स्टेडियम भिवानी में दो सितंबर से शुरू होने वाली थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। भर्ती रैली दो से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में डायरेक्टर (स्टेट्स), मुख्यालय अम्बाला सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल बीआर शेखावत ने भर्ती रैली में आए सेना के अधिकारियों एवं सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कर्नल बीआर शेखावत ने जानकारी देते हुए कहा कि सेना का अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में उम्मीदवारों का प्रवेश प्रतिदिन सुबह 4 बजे से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। अग्निवीर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को 1600 मीटर दौड़ में निर्धारित तिथियों के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में भाग लेना होगा। कर्नल बीआर शेखावत ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी द्वारा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 7,138 उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भीम स्टेडियम भिवानी में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के दौरान उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण पूरी पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन का परिचय देते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 1, 2026
सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने संगठित गिरोह के सदस्य को पालुवास भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की *आरोपी द्वारा जिले के व्यापारियों को चिन्हित कर विदेश में बैठे अपराधियों तक उनके मोबाइल नंबर पहुंचाए जाते थे, जिसके बाद व्यापारियों से फिरौती की मांग की जाती थी।* *आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 05 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संगठित गिरोह बनाकर संगठित एवं संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की सीआईए टीमों को ऐसे आपराधिक गिरोहों एवं उनके सदस्यों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने संगठित गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दिनांक 31.08.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक प्रदीप अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी भिवानी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि पालुवास मोड़, भिवानी पर एक व्यक्ति खड़ा है, जो संगठित आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सदस्य है। सूचना के महत्व को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश देकर उक्त व्यक्ति को काबू किया गया। ✍️ *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान निशांत पुत्र नरेंद्र निवासी कितलाना, जिला भिवानी के रूप में हुई है।* आरोपी द्वारा विदेश में बैठे भगोड़े अपराधियों को जिले के व्यापारियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी तथा उनके कहने पर व्यापारियों को डराने-धमकाने एवं फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने की भूमिका निभाई जाती थी। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी से अपराध से संबंधित गहनता से पूछताछ की जाएगी। इससे पूर्व अभियोग में आरोपी अमित व प्रितम को गिरफ्तार किया गया था। *पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार ने जिला पुलिस एवं अपराध शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार के संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों एवं गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा ऐसे गिरोहों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।* पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 1, 2026
जाट धर्मशाला सभा की सराहनीय पहल, अभ्यर्थियों के लिए किया गया नि:शुल्क ठहरने प्रबंध अग्निवीर भर्ती में आने वाले युवाओं को मिलेगी ठहरने की नि:शुल्क सुविधा : प्रधान दिलबाग सिंह सांगवान भिवानी, 01 सितंबर : दो से 15 सितंबर तक स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर स्थानीय जाट धर्मशाला सभा ने युवाओं के लिए एक सराहनीय और जनकल्याणकारी पहल की है। भर्ती रैली में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से पहुंचने वाले हजारों युवाओं को रहने या ठहरने की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए जाट धर्मशाला में नि:शुल्क व समुचित प्रबंध किए गए हैं। जाट धर्मशाला सभा भिवानी के प्रधान दिलबाग सिंह सांगवान ने इस व्यवस्था की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर बनने का सपना लेकर भिवानी पहुंचने वाले युवा हमारे अपने बच्चे हैं और देश सेवा के उनके इस जज्बे का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के इलाकों से आने वाले अभ्यर्थियों को अक्सर रात्रि विश्राम और मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि 2 से 15 सितंबर तक भर्ती रैली में आने वाले सभी युवाओं के लिए ठहरने की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। उन्होंने बताया कि युवाओं के रात्रि विश्राम और ठहरने के लिए विशाल व स्वच्छ हॉल की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय और स्नानघर का समुचित प्रबंध भी किए गए है। प्रधान दिलबाग सिंह सांगवान ने युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि धर्मशाला में आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। प्रबंधन समिति की ओर से सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि युवा बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर सकें। जाट धर्मशाला की इस सेवाभावी पहल की शहरवासियों और युवाओं द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। समाजसेवियों का मानना है कि इस तरह के सकारात्मक प्रयासों से देश सेवा का जज्बा लेकर आने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ता है।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 1, 2026
सीएम विंडो की झूठी शिकायतों पर चिकित्सकों के उत्पीडऩ के खिलाफ सामाजिक चिकित्सक महासंघ में भारी आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी जांच के नाम पर आर्थिक व मानसिक शोषण बर्दाश्त नहीं : डा. विजेंद्र मुवाल भिवानी, 01 सितंबर : सामाजिक चिकित्सक महासंघ हरियाणा की एक अहम बैठक सिवानी स्थित डा. सोम वधवा के क्लीनिक पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिवानी ब्लॉक अध्यक्ष डा. सोम वधवा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के जिला अध्यक्ष डा. सुदेश रतेरिया, विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव डा. विजेन्द्र मुवाल और डा. विनोद चांगिया उपस्थित रहे। बैठक में भिवानी जिले में सीएम विंडो पर मिलने वाली फर्जी शिकायतों की आड़ में चिकित्सकों पर की जा रही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की मनमानी और उत्पीडऩ पर कड़ा ऐतराज जताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डा. सुदेश रतेरिया ने कहा कि जिले में सीएम विंडो की झूठी शिकायतों के आधार पर चिकित्सकों पर की जा रही कार्रवाई पूरी तरह गलत और अन्यायपूर्ण है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें चिकित्सकों को नाजायज तरीके से परेशान करती हैं। बिना किसी निष्पक्ष पड़ताल के सीधे जेल में डाल दिया जाता है और दवाइयां जब्त कर ली जाती हैं। बाद में जांच में अधिकांश मामले झूठे साबित होते हैं, लेकिन तब तक चिकित्सक का भारी आर्थिक और मानसिक शोषण हो चुका होता है। महासंघ के जिला महासचिव डा. विजेन्द्र मुवाल ने पदाधिकारियों को बताया कि चिकित्सकों के उत्पीडऩ के इस गंभीर मुद्दे को लेकर महासंघ का 20 सदस्यीय प्रदेश प्रतिनिधिमंडल हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला था। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को स्पष्ट आश्वासन दिया था कि भविष्य में चिकित्सकों पर ऐसी एकतरफा व मनमानी कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के लिए जल्द ही एक विशेष स्वास्थ्य बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिससे सभी चिकित्सकों को बड़ी राहत मिलेगी। सिवानी ब्लॉक अध्यक्ष डा. सोम वधवा ने प्रशासन को दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सीएम विंडो पर मिलने वाली किसी भी शिकायत पर तुरंत गिरफ्तारी या जब्ती के बजाय पहले संबंधित चिकित्सक को बुलाकर मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी यदि प्रशासन ने एकतरफा उत्पीडऩ बंद नहीं किया, तो सामाजिक चिकित्सक महासंघ सरकार और बेलगाम अधिकारियों के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी। वरिष्ठ चिकित्सक डा. कृष्ण वर्मा ने भी बैठक में कहा कि आधारहीन शिकायतों के चलते चिकित्सकों के भीतर गहरा आक्रोश पनप रहा है। इस बैठक में डॉ. सत्यवान, डॉ. छोटूराम, डॉ. मांगे राम, डॉ. संजय, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. अजीत कुमार और डॉ. दीपक वधवा सहित क्षेत्र के कई अन्य चिकित्सक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 1, 2026
भिवानी में कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, जोखिम भत्ता और शहीदों के आश्रतों को मुआवजे की है मांग 13 मई के समझौते को लागू ना करने पर भिवानी में सफाई और अग्निशमन कर्मचारी हड़ताल पर सरकार प्रशासन से कूड़ा उठवा रही, शहरों में फिर भी लगे हैं ढेर : कर्मचारी नेता भिवानी, 01 सितंबर : अग्नि शमन कर्मचारी यूनियन व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 13 मई को राज्य सरकार के साथ हुए समझौते को लागू नहीं करने पर 6 अगस्त से उस समझौते को लागू करवाने हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हुए है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव पुरुषोतम दानव व अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अजय श्योराण ने बताया कि राज्य सरकार ने उनके संगठनों के साथ जो 13 मई को समझौता किया था, उसमें कर्मचारियों की 22 मांगों में से 17 मांगें संवैधानिक तौर पर मानकर 30 जून तक लागू करने का वायदा किया था, परन्तु पूरा जून जुलाई का महिना जाने के बाद भी उन्होंने कर्मचारियों की स्वीकृत मांगें लागू नहीं की। जिसमें दोनों विभागों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता, 7500 रूपये वर्दी भत्ता, अग्निशमन के दो शहीद कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रूपये मुआवजा देने तथा दोनों परिवारों के आश्रितों को स्थायी नौकरी देना शामिल थे। परन्तु कर्मचारियों ने काफी इंतजार करने के बाद 6 अगस्त से पुन: हड़ताल जैसे कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। अब सरकार बातचीत करके मांगें मानने की बजाए शहरों व कस्बों में प्रशासन व पुलिस को लगाकर कूड़ा उठवाने की कार्यवाही करके सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को कमजोर करके तोडऩा चाहती है। परन्तु शहरों में अब भी कूड़े के ढ़ेर लगे हुए हैं। कूड़ा उठाने व सफाई व्यवस्था दुरस्त करने तथा भंयकर आग बुझाने का काम तो सफाई कर्मचारी व अग्नि शमन कर्मचारी ही करेंगे। कर्मचारी नेता दानव ने कहा कि उनके सैंकड़ों पूर्वज सीवरेज सफाई करते हुए शहीद हुए हैं और आज सरकार उनके वंशजों को स्थायी रोजगार नहीं देना चाहती। सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुमेर आर्य, पूर्व प्रधान सुखदर्शन सरोहा, किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड ओम प्रकाश व सीटू नेता सुखदेव पालवास ने हरियाणा सरकार की कड़ी निंदा की है कि दोनों कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए चन्डीगढ़ बुलाकर असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें धमकवाया जाता है और कर्मचारी प्रतिनिधियों से बिना ठोस बात किए वापिस कर दिया जाता है, ताकि वे निरुत्साहित हो जांए और आंदोलन वापिस कर लें। कर्मचारियों ने इसकी प्रतिक्रिया में हरियाणा सहित वैश्य कालेज भिवानी के सामने विरोध स्वरूप सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर नगर पालिका जिला प्रधान जयहिंद, सज्जन सिंगला, प्रवीन बाल्मीकि, गौरव शर्मा, रमेश बाल्माकि, प्रवीन पूनिया, अग्निशमन नेता नरेन्द्र, गोविन्द, शेर सिंह, मालती, सुमित्रा, शांति, बाला, मनीषा, आशा, सुनिता शामिल रहे। जारी कर्ता पुरुषोतम दानव , राज्य सचिव नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ,
Bhiwani, Bhiwani | Sep 1, 2026
नेहरा खाप के प्रधान सत्यनारायण नेहरा की माता की स्मृति में भगत सिंह चौकी पर रोपी त्रिवेणी दिवंगत आत्माओं की स्मृति को पर्यावरण से जोडऩा सर्वोत्तम कार्य :त्रिवेणी बाबा भिवानी, 01 सितंबर : पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन का रूप देने में जुटे त्रिवेणी बाबा ने स्थानीय सिटी स्टेशन रोड स्थित भगत सिंह चौक पर एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह त्रिवेणी नेहरा खाप के प्रधान सत्यनारायण नेहरा की माता स्व.मूर्ति देवी पत्नी श्री सरजीत सिंह नेहरा की पावन स्मृति में रोपी गई है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा ने इस त्रिवेणी के लालन-पालन और पूर्ण देखभाल की नैतिक जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया और प्रकृति को सहेजने का संकल्प उठाया। पौधारोपण के उपरांत त्रिवेणी बाबा ने कहा कि मूर्ति देवी का जीवन सादगी और उच्च आदर्शों का प्रतीक रहा है। किसी भी इंसान की स्मृति को अमर बनाने के लिए पौधे लगाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। त्रिवेणी, यानी बरगद, नीम और पीपल का संगम ना केवल हमें भरपूर ऑक्सीजन देता है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए एक स्वस्थ वातावरण भी तैयार करता है। जब हम अपनों की याद में पौधे रोपते हैं, तो वह स्मृति युगों-युगों तक छाया और जीवन बनकर समाज की सेवा करती है। मैं नेहरा खाप परिवार के इस सामाजिक व पर्यावरणीय कदम की सराहना करता हूं। इस अवसर पर पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा ने कहा कि पौधा लगा देना केवल एक शुरुआत होती है, असली पर्यावरण सेवा तो उसे पेड़ बनाने तक उसकी देखभाल करने में है। मूर्ति देवी की स्मृति में रोपी गई इस त्रिवेणी की सुरक्षा, पानी और खाद की पूरी जिम्मेदारी मेरी रहेगी। भिवानी सिटी स्टेशन रोड पर लगा यह पौधा जब एक विशाल वृक्ष बनेगा, तो यहां से गुजरने वाले हर राहगीर को छाया और शुद्ध हवा प्रदान करेगा। हमारा उद्देश्य भिवानी को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है। इस अवसर पर बबलू, राजेश, सोनू, जितेंद्र, संतोष, राज मिस्त्री, दीपक माली सहित कई स्थानीय निवासी और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया और प्रकृति को सहेजने का संकल्प उठाया।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 1, 2026
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिटिल हार्टियन्स ने लहराया परचम स्थानीय प्रेक्षा विहार में अणुव्रत समिति, भिवानी द्वारा आयोजित अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 में आयोजित अणुव्रत प्रतियोगिता के समूह गान - वरिष्ठ वर्ग में लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल की छात्राओं मानवी, ओजस्वी, आशी, प्रियाशु व प्रियांशी ने अपनी उत्कृष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए व कनिष्ठ वर्ग में लिटल हार्टस इंटरनेशनल स्कूल के कल्पित, मितांश, आदित्य, खुशी बा खुशी, वैभवी ने प्रथम स्थान, एकल गान के कनिष्ठ वर्ग में खुशीबा खुशी ने प्रथम स्थान, एकल गान के वरिष्ठ वर्ग में लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल की मानवी ने प्रथम व काव्य लेखन प्रतियोगिता में तेजस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय के एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हे बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रबंधक सतीश गोयल व रवि गोयल, निदेशक रामानंद सिंघल, ऐश्वर्या सिंघल, राहुल गोयल, विनय गोयल, निश्चल गोयल, साक्षी गोयल, प्रियांश गोयल, प्राचार्य दीपक जोशी, प्राचार्या आरती शर्मा, उप-प्राचार्य मनमोहन चावला, मनोज कुमार, निशा रानी सहित विद्याालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 1, 2026