सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने संगठित गिरोह के सदस्य को पालुवास भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की
*आरोपी द्वारा जिले के व्यापारियों को चिन्हित कर विदेश में बैठे अपराधियों तक उनके मोबाइल नंबर पहुंचाए जाते थे, जिसके बाद व्यापारियों से फिरौती की मांग की जाती थी।*
*आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 05 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संगठित गिरोह बनाकर संगठित एवं संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की सीआईए टीमों को ऐसे आपराधिक गिरोहों एवं उनके सदस्यों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने संगठित गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
दिनांक 31.08.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक प्रदीप अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी भिवानी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि पालुवास मोड़, भिवानी पर एक व्यक्ति खड़ा है, जो संगठित आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सदस्य है। सूचना के महत्व को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश देकर उक्त व्यक्ति को काबू किया गया।
✍️ *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान निशांत पुत्र नरेंद्र निवासी कितलाना, जिला भिवानी के रूप में हुई है।*
आरोपी द्वारा विदेश में बैठे भगोड़े अपराधियों को जिले के व्यापारियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी तथा उनके कहने पर व्यापारियों को डराने-धमकाने एवं फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने की भूमिका निभाई जाती थी। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी से अपराध से संबंधित गहनता से पूछताछ की जाएगी।
इससे पूर्व अभियोग में आरोपी अमित व प्रितम को गिरफ्तार किया गया था।
*पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार ने जिला पुलिस एवं अपराध शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार के संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों एवं गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा ऐसे गिरोहों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।*
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।