भिवानी में कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, जोखिम भत्ता और शहीदों के आश्रतों को मुआवजे की है मांग
13 मई के समझौते को लागू ना करने पर भिवानी में सफाई और अग्निशमन कर्मचारी हड़ताल पर
सरकार प्रशासन से कूड़ा उठवा रही, शहरों में फिर भी लगे हैं ढेर : कर्मचारी नेता
भिवानी, 01 सितंबर : अग्नि शमन कर्मचारी यूनियन व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 13 मई को राज्य सरकार के साथ हुए समझौते को लागू नहीं करने पर 6 अगस्त से उस समझौते को लागू करवाने हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हुए है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव पुरुषोतम दानव व अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अजय श्योराण ने बताया कि राज्य सरकार ने उनके संगठनों के साथ जो 13 मई को समझौता किया था, उसमें कर्मचारियों की 22 मांगों में से 17 मांगें संवैधानिक तौर पर मानकर 30 जून तक लागू करने का वायदा किया था, परन्तु पूरा जून जुलाई का महिना जाने के बाद भी उन्होंने कर्मचारियों की स्वीकृत मांगें लागू नहीं की। जिसमें दोनों विभागों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता, 7500 रूपये वर्दी भत्ता, अग्निशमन के दो शहीद कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रूपये मुआवजा देने तथा दोनों परिवारों के आश्रितों को स्थायी नौकरी देना शामिल थे। परन्तु कर्मचारियों ने काफी इंतजार करने के बाद 6 अगस्त से पुन: हड़ताल जैसे कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। अब सरकार बातचीत करके मांगें मानने की बजाए शहरों व कस्बों में प्रशासन व पुलिस को लगाकर कूड़ा उठवाने की कार्यवाही करके सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को कमजोर करके तोडऩा चाहती है। परन्तु शहरों में अब भी कूड़े के ढ़ेर लगे हुए हैं। कूड़ा उठाने व सफाई व्यवस्था दुरस्त करने तथा भंयकर आग बुझाने का काम तो सफाई कर्मचारी व अग्नि शमन कर्मचारी ही करेंगे। कर्मचारी नेता दानव ने कहा कि उनके सैंकड़ों पूर्वज सीवरेज सफाई करते हुए शहीद हुए हैं और आज सरकार उनके वंशजों को स्थायी रोजगार नहीं देना चाहती।
सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुमेर आर्य, पूर्व प्रधान सुखदर्शन सरोहा, किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड ओम प्रकाश व सीटू नेता सुखदेव पालवास ने हरियाणा सरकार की कड़ी निंदा की है कि दोनों कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए चन्डीगढ़ बुलाकर असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें धमकवाया जाता है और कर्मचारी प्रतिनिधियों से बिना ठोस बात किए वापिस कर दिया जाता है, ताकि वे निरुत्साहित हो जांए और आंदोलन वापिस कर लें। कर्मचारियों ने इसकी प्रतिक्रिया में हरियाणा सहित वैश्य कालेज भिवानी के सामने विरोध स्वरूप सरकार का पुतला फूंका।
इस अवसर पर नगर पालिका जिला प्रधान जयहिंद, सज्जन सिंगला, प्रवीन बाल्मीकि, गौरव शर्मा, रमेश बाल्माकि, प्रवीन पूनिया, अग्निशमन नेता नरेन्द्र, गोविन्द, शेर सिंह, मालती, सुमित्रा, शांति, बाला, मनीषा, आशा, सुनिता शामिल रहे।
जारी कर्ता पुरुषोतम दानव , राज्य सचिव नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ,