अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिटिल हार्टियन्स ने लहराया परचम
स्थानीय प्रेक्षा विहार में अणुव्रत समिति, भिवानी द्वारा आयोजित अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 में आयोजित अणुव्रत प्रतियोगिता के समूह गान - वरिष्ठ वर्ग में लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल की छात्राओं मानवी, ओजस्वी, आशी, प्रियाशु व प्रियांशी ने अपनी उत्कृष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए व कनिष्ठ वर्ग में लिटल हार्टस इंटरनेशनल स्कूल के कल्पित, मितांश, आदित्य, खुशी बा खुशी, वैभवी ने प्रथम स्थान, एकल गान के कनिष्ठ वर्ग में खुशीबा खुशी ने प्रथम स्थान, एकल गान के वरिष्ठ वर्ग में लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल की मानवी ने प्रथम व काव्य लेखन प्रतियोगिता में तेजस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय के एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हे बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रबंधक सतीश गोयल व रवि गोयल, निदेशक रामानंद सिंघल, ऐश्वर्या सिंघल, राहुल गोयल, विनय गोयल, निश्चल गोयल, साक्षी गोयल, प्रियांश गोयल, प्राचार्य दीपक जोशी, प्राचार्या आरती शर्मा, उप-प्राचार्य मनमोहन चावला, मनोज कुमार, निशा रानी सहित विद्याालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।