Public App Logo
Profile Picture

Rajender Chauhan Journalist

@rchauhan009
327Followers
1Following
महाराजा अग्रसेन जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सिर्फ पुस्तको नहीं, रचनात्मक गतिविधियों द्वारा भी महापुरूषों के विचारों को आत्मसात करना जरूरी: स्वामी आर्यवेश

भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और आत्मसात करने का अवसर भी देना चाहिए। ये उद्गार आज सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश महाराज ने अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित चित्रकलां प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है, जिसके लिए अग्रवाल वैश्य समाज प्रशंसा का पात्र है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज के आदर्श पुरुष ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए सेवा, समानता, सहयोग और परोपकार की प्रेरणा हैं। उनका ‘एक ईंट-एक रुपया’ का सिद्धांत सामाजिक सहभागिता और सामूहिक विकास का अनूठा उदाहरण है। स्वामी जी ने कहा कि आज के बच्चों को अपनी संस्कृति और महान व्यक्तित्वों के विचारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय वर्ण में जन्म लेकर जिस प्रकार उन्होंने स्वयं को वैश्य वर्ण में धारण कर सम्पूर्ण समाज को समाजवाद की अवधारणा से विश्व को अवगत करवाया और मानवजाति का उद्धार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सबसे बड़ी जरूरत महापुरुषों को केवल याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की है, ताकि उनके संदेश और उनकी शिक्षाएं आयोजनों तक सीमित न रहें, बल्कि हमारे व्यवहार, सोच और कार्यशैली का हिस्सा बनें। 
अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि चित्रकला केवल रंगों और रेखाओं का संयोजन नहीं, बल्कि मन में बसे विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करने की सशक्त विधा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में उपलब्धि है और विद्यार्थियों को इसी प्रकार अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारते रहना चाहिए। कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन एवं उनके सिद्धांतों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों के प्रति अपनी समझ भी प्रदर्शित की है।   
प्राईवेट स्कूल वेलफेयर के अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने कहा कि चित्रकला जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन के जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी और उत्साह यह दर्शाता है कि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और सामाजिक विरासत से जुड़ने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि ‘एक ईंट-एक रुपया’ का सिद्धांत आज भी समाज में सहयोग और सामूहिक विकास की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। 
इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज के साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महासचिव प्रो. विपिन गुप्ता, आदर्श महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अलका मित्तल, बाबू लाल आर्य, समाज के विधानसभा अध्यक्ष सतीश वैद, महासचिव आशीष मित्तल, कोषाध्यक्ष अखिल मित्तल, उमेश बंसल, दीपक तौला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

बाॅक्सः-1
15 स्कूलों से 110 बच्चों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा  
प्रतियोगिता के दौरान 15 स्कूलों के 110 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने रंगों और कल्पनाशीलता के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के व्यक्तित्व, उनके सामाजिक चिंतन, समानता की भावना, परस्पर सहयोग तथा समाज सेवा के संदेश को चित्रों में उकेरा। बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों में उनकी रचनात्मक सोच और विषय की समझ स्पष्ट रूप से दिखाई दी। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ निर्धारित समय में अपनी कलाकृतियां तैयार कीं।

बाॅक्सः-2
ये रहा परिणाम 
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दो विषयों में से किसी एक विषय पर चित्र बनाने का अवसर दिया गया था। निर्णायक मंडल ने विषय की समझ, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण, रंग संयोजन और कलात्मक अभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिभागियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन करते हुए टीआईटी सी.सै. स्कूल की छात्रा रितिका ने प्रथम स्थान, लिटिल हार्ट इंटरनेशनल स्कूल के छात्र यश को द्वितीय एवं वैश्य माॅडल सी.सै. स्कूल के छात्र जयंत शर्मा को तृतीय स्थान के लिए विजेता चुना गया। विजेताओं को मोमंटो के साथ क्रमशः प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 500 रुपये प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
भिवानी :सेवा ज्योति यात्रा....
भिवानी : कहां है सरकार,सरकार तो सिंगापुर गई हुई है, जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कसा व्यंग....
7 स्टार जिला स्तर पर खोल दिए बीजेपी ने ऑफिस, अब तो ब्लॉक स्तर पर !
भिवानी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ,के सदस्य नियुक्त....
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रमो में अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी क्यों नहीं लेते भाग ?
आखिर आलाकमान की तरफ से हरियाणा के नाम जारी किया पत्र...
जाम मुक्त, हरा भरा और स्वश्य व स्वच्छ तोशाम की मुहीम जारी :- एसडीएम 

प्रशासन, पुलिस, पंचायत और जनभागीदारी के द्वारा सयुंक्त रुप से तोशाम बनेगा प्रदेश में रॉल मॉडल:- संदीप कुमार 
 तोशाम,06 अक्टूबर।
एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि कस्बे को स्वच्छ तोशाम, स्वस्थ तोशाम अभियान के तहत एक मिशन के रूप में कार्य किया जा रहा है। जिसमें तोशाम को जाम मुक्त, हरा भरा और स्वछता के जरिए प्रदेश में एक रोल मॉडल बनाने की ओर अग्रसर किया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधि, व्यापारी और तोशाम के आमजन पूरा सहयोग प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दे रहे हैं। आपसी तालमेल करके बैठकों में निर्णय लेकर इस कार्य को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
गत दिवस प्रशासन, पुलिस, पंचायत और जनभागीदारी से चौधरी सुरेंद्र सिंह और भगवान परशुराम चौंक पर की गई निशान देही के दायरे से बाहर रोड़ पर खड़े वाहनों, दुकानदारों द्वारा रखे गए समान के चालान किए गए।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण की बात हो या पेयजल सप्लाई और पर्यावरण संरक्षण सहित सामाजिक उत्थान के सरोकार के तमाम मुद्दों पर जन प्रतिनिधियों के साथ तालमेल करके उन्हें बेहतर तरीके से धरातल पर अमलीजामा पहनाने का कार्य करवा रहे हैं।
यातायात एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि 15 मोटर साईकिलो, ब्लैक फ़िल्म लगी गाड़ियों और यातायात के नियमों क़ी पालना न करने वाली 04 स्कूल बसों के चालान किए गए है। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा सड़क पर अवैध रुप से रखे गए सामान का भी चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा ने थाना सिवानी का किया औचक निरीक्षण:
रिकॉर्ड व लंबित मामलों की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और साफ-सफाई के दिए सख्त निर्देश।

पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा, आईपीएस ने थाना सिवानी का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड, लंबित अभियोगों एवं शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिकॉर्ड रूम, कार्यालय एवं थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड के उचित रख-रखाव एवं सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक भिवानी ने थाना में लंबित अभियोगों एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। लंबित मामलों में संबंधित जांच अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित रूप से निगरानी करने तथा कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा करते हुए मामलों को जल्द से जल्द नियमानुसार निपटाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना में आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ नम्रता एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपनी शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुनी जाए और उसकी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के दैनिक कार्यों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गश्त, नाकाबंदी एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध करवाना है। प्रत्येक शिकायत एवं अभियोग पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए लोगों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर डीएसपी सिवानी श्री सुरेंद्र सिंह, प्रबंधक थाना सिवानी निरीक्षक रिशाल सिंह, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक भिवानी एएसआई बलवान सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है: मोनिका मलिक

रोहतक मंडल आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

आयुक्त ने एसआईआर को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
भिवानी, 06 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रोहतक मंडल आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक मोनिका मलिक ने मंगलवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करना तथा शुद्धिकरण कार्य या अपात्र नामों को हटाने का कार्य नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में आयुक्त मोनिका मलिक ने डीसी साहिल गुप्ता के अलावा एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, सीटीएम अनिल कुमार के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। डीसी ने आयुक्त को जिला में एसआइआर कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं आयुक्त ने भिवानी, तोशाम, बवानी खेड़ा व लोहारू विधानसभा के निर्र्वाचक पंजीयन अधिकारियों से एसआईआर कार्य की विस्तार से जानकारी ली। वहीं आयुक्त ने लोहारू में एसआइआर कार्य  को सबसे कम समय में व बेहतरीन ढंग से संपन्न करने पर एसडीएम मनोज कुमार को बधाई दी।  
बॉक्स
आयुक्त मोनिका मलिक ने गांव जुई खुर्द में मतदान केंद्र संख्या 224, गांव जुई कला के बूथ संख्या 231, गांव कुड़ल के 159, 160, 161 व 164 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों से मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नामों में संशोधन तथा अपात्र मतदाताओं के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एसआईआर का कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।
जिला पुलिस भिवानी का साईबर जागरूकता अभियान जारी, विद्यार्थियों को UPI Collect Request Fraud के प्रति किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cybersecurity Awareness Month) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान की थीम “STOP–THINK–TAKE ACTION” रखी गई है। अभियान के छठे दिन निर्धारित विषय “UPI Collect Request Fraud” के संबंध में थाना साइबर क्राइम भिवानी के विष्णु कुमार ने अपनी टीम के साथ विश्वास साईंस अकादमी में विद्यार्थियों को साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को समझाया गया कि UPI Collect Request एक ऐसी सुविधा है, जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति के UPI खाते पर पैसे भेजने के बजाय भुगतान करने के लिए Payment Request भेजी जाती है। साईबर ठग इसी सुविधा का दुरुपयोग कर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं।

विद्यार्थियों को बताया गया कि साईबर ठग अक्सर रिफंड, कैशबैक, इनाम, ऑनलाइन बिक्री, नौकरी, बिल भुगतान या किसी अन्य बहाने से UPI Collect Request भेजते हैं और पीड़ित को विश्वास दिलाते हैं कि Request स्वीकार करने पर उसके खाते में पैसे आएंगे। जबकि वास्तव में UPI PIN डालकर Collect Request को Approve करने पर पैसे खाते से निकल जाते हैं। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि UPI PIN पैसे प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि भुगतान को अधिकृत करने के लिए होता है।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि बिना पहचान एवं आवश्यकता के प्राप्त किसी भी UPI Collect Request को स्वीकार न करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर UPI PIN दर्ज न करें और भुगतान करने से पहले स्क्रीन पर प्रदर्शित नाम, राशि एवं Payment Details को ध्यानपूर्वक जांचें। यदि कोई व्यक्ति पैसे भेजने के नाम पर UPI PIN डालने, QR कोड स्कैन करने या Collect Request Approve करने के लिए कहता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि QR कोड स्कैन करना सामान्यतः पैसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक नहीं होता। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने अथवा किसी व्यक्ति के साथ मोबाइल स्क्रीन शेयर करने से भी बचना चाहिए।

जिला पुलिस भिवानी ने आमजन से अपील की है कि “पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN न डालें और अनजान Collect Request को Approve न करें।” साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने तथा उसकी रिकवरी के प्रयासों में मदद मिल सकती है।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
थाना तोशाम पुलिस ने खेत से मोटर व बिजली की तार चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर की पूछताछ

*रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से चोरी की वारदात से संबंधित 13,000 रुपये किए बरामद।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में खेतों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने खेत से मोटर व बिजली की तार चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में अनिल निवासी खरकड़ी सोहान ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा उसके खेत से मोटर एवं बिजली की तार चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए दिनांक 05.10.2026 को थाना तोशाम के एएसआई राजेश कुमार ने खेतों में मोटर एवं बिजली की तार चोरी की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

*गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू पुत्र रमेश कुमार निवासी निगाना कलां, अशोक पुत्र माईधन निवासी निगाना खुर्द तथा मोनू पुत्र रामफल निवासी निगाना कलां के रूप में हुई है।*

पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने चोरी की वारदात से संबंधित 13,000 रुपये बरामद किए हैं।

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को आज पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों में स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा और स्वस्थ परिवार का संदेश
भिवानी, 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहर में कमेटी मोहल्ला, रविदास मोहल्ला, तेलीवाड़ा, जैन चौक, लोहड़ बाजार व ढ़णी सरोगियान में आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सुपरवाईजर प्रगति ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, अन्नप्राशन, कुआं पूजन करवाया।
सुपरवाइजर प्रगति ने कहा कि स्वस्थ मां के साथ बच्चे का स्वस्थ होना भी बेहद जरूरी है। मां के स्वास्थ्य का सीधा प्रभाव बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं तथा नवजात बच्चों की माताओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को मोटे अनाज, दाल, हरी सब्जियां सहित पोषक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय जैन चौक में एमसी विनोद, रविदास मोहल्ला व तेलीवाड़ा में एमसी कृष्णा, लोहड़ बाजार चंदूहेड़ा में एमसी आकाश तथा ढाणी सरोगियान में एमसी सुदामा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सरसों तेल का बकाया वितरण 20 अक्टूबर तक
पात्र लाभार्थी बायोमेट्रिक प्रक्रिया के बाद डिपो से ले सकेंगे तेल
भिवानी, 06 अक्टूबर। सितंबर में जिन पात्र लाभार्थियों को सरसों तेल का वितरण नहीं हो सका था, उनके लिए बकाया सरसों तेल के वितरण की अवधि 20 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। बकाया सरसों तेल का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक प्रदीप कौशिक ने बताया कि सभी पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी डिपोधारक से बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरसों तेल प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं निरीक्षकों को बकाया सरसों तेल का वितरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।  
उन्होंने बताया कि राशन वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर पात्र लाभार्थी संबंधित सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी/निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802087 तथा जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, भिवानी के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01664-242125 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
नशा मुक्ति केंद्रों की भूमिका समाज के पुनर्निर्माण में अहम: 
सीजेएम पवन कुमार
सीजेएम पवन कुमार ने नशा पीड़ितों को नशा ना करने की शपथ दिलवाई 

भिवानी 06 अक्टूबर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम)-कम-सचिव पवन कुमार ने मंगलवार को जिले के नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपचार प्रक्रियाओं, परामर्श सेवाओं तथा पुनर्वास से जुड़ी सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम पवन कुमार ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया। उन्होंने मरीजों से उनके इलाज की स्थिति, दैनिक दिनचर्या, परामर्श सत्रों की उपयोगिता और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से कमजोर बना देती है, जिससे उसका जीवन अंधकारमय हो जाता है। सीजेएम पवन कुमार ने नशा पीड़ितों को नशा न करने की शपथ दिलवाते हुये कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों की भूमिका समाज के पुनर्निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वे स्थान हैं जहां नशे की गिरफ्त में आए लोगों को सही दिशा, सकारात्मक सोच और जीवन में नया उद्देश्य मिलता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा मुक्ति केवल दवाइयों के माध्यम से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए नियमित परामर्श, मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग की भी उतनी ही आवश्यकता होती है।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम पवन कुमार ने नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से उपचार प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा, संतुलित आहार, स्वच्छ वातावरण और प्रभावी मानसिक परामर्श उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों की गरिमा और सम्मान बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि वे स्वयं को समाज से जुड़ा हुआ और आत्मनिर्भर महसूस कर सकें।
सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली समीक्षा बैठक
भिवानी, 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को शहर में चौ. सुरेंद्र सिंह मैमोरियल हुडा पार्क के सामने मैदान में सुबह नौ बजे विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। संकल्प सभा के पश्चात 11 बजे विकसित भारत संकल्प को लेकर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी, सेवा ज्योति यात्रा हुडा पार्क से शुरु होकर बासिया भवन, हांसी गेट से होते पंंडित नेकीराम शर्मा, घंटाघर चौक पर संपन्न होगी। सेवा ज्योति यात्रा के दौरान यातायात नियंत्रण व अन्य जरूरी प्रबंधों को लेकर डीसी साहिल गुप्ता ने डीआरडीए सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान एसपी मयंक मिश्रा भी मौजूद रहे।
बैठक में डीसी ने निर्देश दिए कि हुडा पार्क के सामने मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम व सेवा सकंल्प यात्रा के दौरान शहर में यातायात नियंत्रित रहे, इसके लिए जरूरी जगहों पर ट्रेफिक तैनात की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान एंबूलेंस की व्यवस्था हो। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प यात्रा में ग्रामीण आंचल से लोगों के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि पंडाल में लोगों के लिए बैठने की सही व्यवस्था हो।
डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरु हो जाएगा, ऐसे में सभी तैयारियां समय रहते संपन्न करें। सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण और सामाजिक एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा सेवा भावना को जनभागीदारी से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी, भाईचारे और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।
बॉक्स
यात्रा के दौरान रूट रहेगा आम आवागमन के लिए बंद: एसपी
बैठक में एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि यात्रा के दौरान 11 बजे से लेकर यात्रा संपन्न होने तक हुडा पार्क से बासिया भवन, हांसी गेट से पंंडित नेकीराम शर्मा चौक, घंटाघर चौक तक का रूट आम आवागमन के लिए बंद रहेगा। रेलवे स्टेशन या तोशाम की तरफ को जाने वाले नागरिक रेस्ट हाऊस के सामने से होते हुए बीटीएम चौक, वैश्य कॉलेज चौक से होकर जाएंगे। इसी प्रकार तोशाम से पुराना बस स्टैंड या नया बस स्टैंड की जाने वाले वाहन भी घंटाघर जाने की बजाय वैश्य कॉलेज से बीटीएम चौक, रेस्ट हाऊस, स्टेडियम रोड, पंचायत भवन होते हुए नया बस स्टैंड की तरफ जाएंगे।
बैठक में एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, डीएसपी अनूप कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान और जिला खेल अधिकारी विद्यानंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
भिवानी में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेनू डाबला ने की 15 मामलों की सुनवाई...
दो मामलों का किया मौके पर निपटारा, आठ मामलों की पंचकूला में होगी सुनवाई
भिवानी आँखो देखी हलचल
प्रात दर्शन : प्राचीन हनुमान जोहड़ी धाम - आश्विन मास कृष्ण पक्ष एकादशी
एकादशी कृष्ण पक्ष विक्रम सम्वत 2083श्रंगार दर्शन🔔 कुलदेवी देवसर  मैय्या से हम आपके लिए मंगलमय की कामना करते है :
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजन लाल जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए उनका समर्पित जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा।
--सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा।
गूँजेगा राम नाम का जयकारा, भिवानी में होगा भक्ति का उजियारा!🚩

छोटी काशी की पावन धरा पर होने जा रही है "श्री राम कथा" की अमृत वर्षा। पूज्य महंत श्री रामझूलन दास जी महाराज के मुखारविंद से प्रभु राम की महिमा का गुणगान सुनने के लिए आप सादर आमंत्रित हैं। आइए, भक्ति और शांति के इस सागर में डुबकी लगाएं।

सादर 
अशोक बुवानीवाला
बहल रैली में छलका पूर्व मंत्री का दर्द : भितरघाती मारगे, थमन कसर नही छोड़ी...जेपी दलाल
भिवानी के हुड्डा पार्क में युवक ने बनाया देशभक्ति भरा माहौल....
सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग और कला एवं संस्कृतिक विभाग द्वारा में जिले भर में अनेक स्थानों पर नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल हुडा पार्क में नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहचाने और समाज में समरूपता लाने के लिए लघु नाटक एक सशक्त माध्यम है।
जिला पुलिस भिवानी का साईबर जागरूकता अभियान जारी, विद्यार्थियों को OTP, PIN एवं CVV की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

*“STOP–THINK–TAKE ACTION” थीम के तहत साईबर अपराधों से बचाव के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cybersecurity Awareness Month) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अभियान की थीम “STOP–THINK–TAKE ACTION” रखी गई है। अभियान के तहत आज निर्धारित विषय “OTP, PIN एवं CVV Safety” के संबंध में थाना साईबर क्राईम भिवानी के विष्णु कुमार ने अपनी टीम के  साथ ABM सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुजरानी में विद्यार्थियों को साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि OTP, ATM PIN, UPI PIN, CVV, बैंक पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक या सरकारी विभाग का अधिकारी बनकर फोन करने वाला व्यक्ति यदि OTP, PIN या CVV मांगे तो ऐसी जानकारी बिल्कुल न दें।

विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि बैंक कर्मचारी, पुलिस अधिकारी या कोई सरकारी अधिकारी फोन पर OTP, PIN या CVV नहीं मांगता। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने अथवा स्क्रीन शेयर करने से भी बचें।

जिला पुलिस भिवानी ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर की गई शिकायत से ठगी की राशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने तथा उसकी रिकवरी के प्रयासों में मदद मिल सकती है।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।*

*पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 6.75 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन किया बरामद।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS द्वारा जिला पुलिस को जिले में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

दिनांक 04.10.2026 को एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी के एएसआई अमरजीत अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर हांसी चुंगी, बवानी खेड़ा में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति वार्ड नंबर-5, बवानी खेड़ा में सड़क पर मादक पदार्थ हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विकास पुत्र ओमपाल, निवासी वार्ड नंबर-5, बवानी खेड़ा के रूप में हुई है।*

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ हेरोइन अंबेडकर कॉलोनी, हिसार से लेकर आया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ खरीदकर लाने तथा उसे आगे बेचने के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
कांग्रेस की नई सूची देखकर खुद कांग्रेसी ही हैरान ...
8 अक्टूबर के प्रदर्शन के ऑब्जर्वर में सरप्राइजिंग नाम।।
शिकायतकर्ता को समाधान की समय-सीमा और स्थिति की स्पष्ट जानकारी दें अधिकारी:  डीएमसी हरबीर सिंह
भिवानी, 05 अक्टूबर।    डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। डीएमसी हरबीर सिंह ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर एटीआर डालने से पहले शिकायतकर्ता को फोन करके स्पष्ट रूप से बताया जाए कि समाधान में कितना समय लगेगा। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले शिकायतकर्ता को अधिकारी साफ-साफ बताएं कि उसकी समस्या का समाधान संभव होने के बारे में सही जानकारी दें। उनकी शिकायत नियमानुसार हल होनें वाली है या नहीं।
शिविर में गांव ढाणा लाडनपुर निवासी रामरति ने किसान सम्मान निधि की बकाया राशि दिलवाने, शहर निवासी दयानंद ने जैन हाई स्कूल के पास गली नंबर-2 से अवैध कब्जा हटवाने, सेक्टर-13 निवासी संदीप ने बिजली निगम से संबंधित सही कार्य करवाने, शांति नगर निवासी कृष्ण कुमार ने अतिक्रमण हटवाने तथा कोंट रोड़ निवासी शबनम ने बच्चों के शैक्षणिक दस्तावेज दिलवाने, गांव घुसकानी निवासी लक्ष्मण सिंह ने गंदे पानी की निकासी की समस्या रखी।
इसी प्रकार से गांव सांगा निवासी जितेंद्र ने आने-जाने के रास्ते से ट्यूबवेल हटवाने, विकास नगर निवासी मुनीष कुमार ने भरे हुए चालान को ऑनलाइन पोर्टल से हटवाने, गांव झरवाई निवासी रवि कुमार ने गांव के समीप स्थित ठेके को हटवाने तथा बैंक कॉलोनी निवासी राजेंद्र ने बस स्टैंड से बाएं पास चौक हाईवे तक दोनों तरफ की काबली कीकर कटवाने और सडक़ के दोनों ओर लगे कचरे के ढेर हटवाने की शिकायत दी।
इसके अलावा भिवानी निवासी रमन, गांव ढाब ढाणी निवासी भावना, भारत नगर निवासी सुरेंद्र कुमार, गांव चनाना निवासी रचना, गांव धारूहेड़ा निवासी विनोद, गांव मुंढाल खुर्द निवासी भारूराम, गांव बवानी खेड़ा निवासी बीर सिंह, गांव मोहिला निवासी सोना देवी व निशु ने फैमिली आईडी में आई त्रुटियों को ठीक करवाने की शिकायत समाधान शिविर में रखी।
  डीएमसी ने सभी शिकायतों को गौर से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी करने तथा शिकायतकर्ताओं को समाधान की स्थिति से अवगत करवाने के निर्देश भी दिए।
  समाधान शिविर में गैर-सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार, केके ग्रोवर और रामकिशन हालवासिया के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।