जालौन में पेट्रोल पंप पर अवैध असलहा लहराकर दबंगई, कर्मचारी ने केबिन में छिपकर बचाई जान, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
छिरिया सलेमपुर के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का मामला, दिनदहाड़े असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत
जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े दबंगई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर अवैध असलहा लहराता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मी को धमकाने और मारने का प्रयास किया गया, जिसके बाद कर्मचारी ने पेट्रोल पंप के केबिन में छिपकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा कथित अवैध असलहे की बरामदगी के साथ ही मामले में पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर असलहा लहराने की घटना से आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो में दिखाई दे रही घटना के तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
#Jalaun #JalaunNews #OraiNews #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #JalaunPolice #IllegalWeapon #CrimeInJalaun #PetrolPump #PetrolPumpCrime #ViralVideo #PoliceAction #UttarPradeshNews #LocalNews #BolDoBharat
Orai, Jalaun | Sep 13, 2026