स्नातक निर्वाचन के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, 250288 पर पहुंचाएं अपनी बात
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने की व्यवस्था
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन)। जनपद में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना, संदेश अथवा अपनी बात संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 250288 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान और आवश्यक संदेशों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। उन्होंने संबंधित लोगों से अपील की कि निर्वाचन से जुड़ी किसी भी आवश्यक सूचना अथवा संदेश को निर्धारित दूरभाष नंबर के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग मिल सके।
#dmjalaun #oraijalaun #mlcelection
Orai, Jalaun | Oct 23, 2026