भीलवाड़ा: आजादी के 80 साल बाद भी छुआछूत का दंश! स्कूल में दलित अतिथियों को कुर्सी पर बैठाने पर हुआ बवाल, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जातिगत भेदभाव के आरोप सामने आना चिंता बढ़ाने वाला है। भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भाकलिया में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एससी-एसटी समाज के अतिथियों को मंच पर कुर्सी पर बैठाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध करते ह