पीएम श्री स्कूल चोरहटा में भरा बारिश का पानी, आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सड़क पर लगाया जाम
सतना (मध्य प्रदेश): रामपुर बघेलान जनपद क्षेत्र के अंतर्गत चोरहटा स्थित 'पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय' में जलभराव की समस्या को लेकर स्कूली छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हुई बारिश के कारण स्कूल परिसर जलमग्न हो गया और मुख्य प्रवेश द्वार पर गहरा पानी जमा हो गया।
विद्यालय के अंदर जाने और पढ़ाई करने में आ रही दिक्कतों से परेशान होकर छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में बाहर निकल आए और मुख्य सड़क पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने सड़क पर ईंटें डालकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया तथा आपस में हाथ पकड़कर कतार बनाकर बैठ गए, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई है।
#SatnaNews #Chorhata #MadhyaPradeshNews #SchoolWaterlogging #StudentProtest RampurBaghelan SatnaLocalNews UnchehraNews MPNews SchoolProb