जन्माष्टमी पर कौंट रोड स्थित श्री श्याम जी नगर में गूंजे कन्हैया के जयकारे
--भव्य श्री कृष्ण जागरण एवं भजन संध्या में अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, झांकियां और विशाल भंडारा रहा विशेष आकर्षण
भिवानी, 5 सितंबर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर स्थानीय कौंट रोड स्थित श्री श्याम जी नगर में भव्य श्री कृष्ण जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के भजनों का आनंद लिया और भक्तिमय वातावरण में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
युवा नेता अभिजीत लाल सिंह रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा नेता अभिजीत लाल सिंह रहे। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को समाज को जोडऩे वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
अलौकिक श्रृंगार और मनमोहक झांकियों ने मोहा मन
जागरण में भगवान श्री कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार एवं छप्पन भोग लगाया गया। साथ ही मनमोहक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। स्थानीय प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों से पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया।
विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजनकर्ताओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूबेदार मेजर राजेंद्र परमार, जिले सिंह शर्मा, इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव, हवलदार नरेंद्र परमार, विनोद सांगा, डॉ. दीपक सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से श्री श्याम जी नगर भक्तिमय बना रहा।
फोटो कैप्शन- भिवानी में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मुख्य अतिथि तौर पर उपस्थित युवा नेता अभिजीत लाल सिंह।