Public App Logo
Profile Picture

Bhiwani Times

@decentabhi80
214Followers
0Following
थाना शहर पुलिस भिवानी ने घर में घुसकर चांदी के आभूषण व रुपये चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने हिसार से मादक पदार्थ हेरोइन लेकर आ रहे कार चालक को किया गिरफ्तार
स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने ज्वेलरी दुकान संचालक पर हमला कर सोने-चांदी के आभूषण लूटने के मामले में पांचवें आरोपी को किया गिरफ्तार
भिवानी बार  के अध्यक्ष युधिष्ठर वत्स बने।
थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने फल की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति का रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
भिवानी बार चुनाव की वोट गिनती के बीच बिजली आ गई 
विकास बुडानिया ओर युधिष्ठिर वत्स के बीच कड़ा मुकाबला
भिवानी जिला बार एसोसिएशन चुनाव में युधिष्ठर वत्स बने प्रधान, 37 मतों से दर्ज की जीत
भिवानी बार चुनाव की वोट गिनती के समय बिजली हुई गुल 
विकास बुडानिया ओर युधिष्ठिर वत्स के बीच कड़ा मुकाबला
भिवानी जिला बार एसोसिएशन चुनाव में युधिष्ठर वत्स बने प्रधान, 793 मतों से दर्ज की जीत
।
हरियाणा बोर्ड परिसर में गूंजा सायरन, 63 लोगों के फंसे होने का बनाया गया सीन
भिवानी मेडिकल कॉलेज में महिला आयोग का छापा, नई बिल्डिंग के बाथरूम की हालत देख मीना परमार नाराज
खरक कलां में गरमाया स्वर्ण समाज का आंदोलन : 10वें दिन धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री नयनपाल रावत, मांगों को बताया पूर्णत: जायज
एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी नियमों में तुरंत हो संशोधन, अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त : पूर्व मंत्री नयनपाल रावत
कानून में संतुलन और पारदर्शिता समाज में भाईचारा और समानता करते है स्थापित : नयनपाल रावत
खाप प्रतिनिधियों ने दी चेतावानी : मांगें नहीं मानी राज्य स्तर पर उग्र होगा स्वर्ण समाज का आंदोलन
भिवानी, 10 सितंबर : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया फैसलों को वापस लेने, मौजूदा आरक्षण व्यवस्था में न्यायसंगत बदलाव करने और एससी-एसटी एक्ट के मौजूदा प्रावधानों में संशोधन की मांग को लेकर खरक कलां गांव के बस स्टैंड पर सर्व समाज द्वारा यूजीसी रोल बैक संघर्ष समिति के बैनर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना वीरवार को 10वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। दिन-प्रतिदिन इस आंदोलन को आसपास के क्षेत्रों, सामाजिक संगठनों और खाप पंचायतों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे प्रशासन और सरकार पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान धरने के 10वें दिन पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक नयनपाल रावत मुख्य रूप से आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने धरने को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए स्वर्ण समाज द्वारा उठाई गई मांगों को पूरी तरह से जायज और सामयिक बताया।
     इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नयनपाल रावत ने कहा कि स्वर्ण समाज द्वारा उठाई जा रही मांगें पूरी तरह से तर्कसंगत और न्यायसंगत हैं। यूजीसी के फैसलों से लेकर एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने तक, समाज का हर वर्ग आज बदलाव की मांग कर रहा है। जब तक किसी भी कानून में संतुलन और पारदर्शिता नहीं होगी, तब तक समाज में भाईचारा और समानता स्थापित नहीं हो सकती। मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से स्वर्ण समाज की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ा हूं। सरकार को जल्द से जल्द इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके और किसी के साथ अन्याय न हो।
      धरने पर मौजूद विभिन्न खापों और गांवों से आए प्रतिनिधियों ने भी सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा रोष जताया और आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर यूजीसी रोल बैक संघर्ष समिति के पदाधिकारी आजाद रिवाड़ीखेड़ा ने कहा कि स्वर्ण समाज का यह धरना केवल एक गांव का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के हक और न्याय की लड़ाई है। जिस तरह से आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों का दुरुपयोग हो रहा है, उससे योग्य और प्रतिभावान युवाओं का हक मारा जा रहा है। यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों का समाधान नहीं निकाला, तो खाप पंचायतें बड़ा फैसला लेने से पीछे नहीं हटेंगी। आने वाले दिनों में इस आंदोलन को राज्य स्तर पर ले जाया जाएगा।
      उन्होंने कहा कि 10 दिनों से हमारे बुजुर्ग और युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। विभिन्न गांवों की पंचायतों का लगातार समर्थन मिलना इस बात का सबूत है कि जन-आक्रोश बढ़ रहा है। यूजीसी के मनमाने फैसलों को तुरंत रद्द किया जाए और कानूनों में ऐसे संशोधन हों जिससे किसी का शोषण न हो। धरना स्थल पर रोजाना विभिन्न गांवों से प्रतिनिधिमंडल और खाप चौधरी पहुंचकर अपना समर्थन दर्ज करा रहे हैं। धरने के 10वें दिन भी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार कोई ठोस और लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना इसी प्रकार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन की रूपरेखा को और अधिक आक्रामक बनाया जाएगा। इस अवसर पर कुलदीप वशिष्ठ एडवोकेट, मुकेश परमार एडवोकेट सिरसा घोघड़ा, कुलदीप परमार एडवोकेट खरकखुर्द सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
जेसीआई भिवानी डायमंड का जेसीआई सप्ताह शुरू, होंगे अनेक सामाजिक सेवा कार्यक्रम
चांग में सीेजेपी के अल्टीमेटम का असर : धरने से पहले टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात, बांटे लड्डू
सीजेपी का अल्टीमेटम : 2 अक्टूबर तक जमीन पर काम शुरू नहीं हुआ तो होगा बड़ा निर्णय
भिवानी, 10 सितंबर : गांव चांग के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन की वर्षों पुरानी मांग को लेकर ग्रामीणों और युवाओं के संघर्ष को बड़ी सफलता मिली है। सीजेपी द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने और आज स्कूल के बाहर धरने की तैयारी के बीच सरकार की ओर से रात में नए भवन की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई।
     गौरतलब है कि सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान और किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं सीजेपी नेता लोकेश भिवानी ने ग्रामीणों के साथ 29 अगस्त को स्कूल का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान जर्जर भवन, कमरों की कमी और छात्राओं को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया गया। हालांकि टेंडर की राशि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। खबरों में 3 करोड़ 30 लाख रुपये की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की बात कही जा रही है, जबकि सामने आए आधिकारिक दस्तावेज में 2 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि दिखाई दे रही है। सीजेपी ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से वास्तविक राशि, टेंडर जारी होने की तारीख तथा निर्माण की समयसीमा स्पष्ट करने की मांग की है।
       सीजेपी ने स्पष्ट किया कि सिर्फ टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा पर्याप्त नहीं है। 2 अक्टूबर 2026 तक स्कूल की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो संगठन ग्रामीणों के साथ मिलकर अगला बड़ा निर्णय लेगा। उनका कहना था कि चांग की 287 बेटियों को अब आश्वासन नहीं, बल्कि निर्माण शुरू होने और भवन पूरा होने की निश्चित तारीख चाहिए। सीजेपी के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत इस मामले को सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर उठाया गया। विद्यालय में पर्याप्त कक्ष नहीं होने के कारण कक्षाएं दो शिफ्टों में संचालित हो रही हैं। सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान ने कहा कि चांग की बेटियां वर्षों से बेहतर स्कूल भवन का इंतजार कर रही हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की बात संघर्ष की पहली सफलता है, लेकिन अब सरकार को टेंडर की वास्तविक राशि और निर्माण की समयसीमा स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर तक जमीन पर काम शुरू होना चाहिए। किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं सीजेपी नेता लोकेश भिवानी ने कहा कि चांग के ग्रामीणों और युवाओं की एकजुटता से यह मुद्दा सरकार तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि धरने से पहले टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात सामने आना संघर्ष की पहली जीत है, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई। 287 बेटियों का भविष्य फाइलों में नहीं अटकने देंगे। 2 अक्टूबर तक काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को अगले स्तर पर ले जाएंगे।
     सीजेपी सदस्य मनीष रंगा, रोहित दहिया, पंकज धनुष, प्रदीप बेरवाल, सोमबीर तंवर, दिनेश सभरवाल और सनी दादमे ने संयुक्त रूप से कहा कि टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात सकारात्मक कदम है, लेकिन अब किसी और देरी की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि लड्डू बांटकर खुशी जरूर मनाई गई है, लेकिन असली खुशी स्कूल की जमीन पर निर्माण शुरू होने के दिन होगी। युवाओं ने सरकार से टेंडर की वास्तविक राशि सार्वजनिक करने, निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने और भवन पूरा होने की निश्चित तारीख बताने की मांग की।
     इस दौरान हनुमान, लोकेश ग्रेवाल, लक्की, महेश, अंकित, मयंक, ऋषि तंवर, चिराग़, विकास सहित अन्य युवा साथी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
सिद्धपीठ  बाबा जहर गिरी आश्रम में चल रहा है संस्कृत सम्भाषण शिविर
भिवानी विभाग में 25 संस्कृत सम्भाषण शिविरों के माध्यम से संस्कृत का प्रचार-प्रसार
भिवानी। संस्कृत भारती हरियाणा न्यास द्वारा संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन को संस्कृत सम्भाषण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भिवानी विभाग के अंतर्गत कुल 25 संस्कृत सम्भाषण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें भिवानी शहर में 13, महेंद्रगढ़ में 9 तथा दादरी में 3 शिविर चल रहे हैं। ये सभी शिविर 1 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे हैं।
 चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम
के डॉ. जयपाल शास्त्री ने बताया कि इन सभी संस्कृत सम्भाषण शिविरों के संयोजन की जिम्मेदारी उनके द्वारा संभाली जा रही है। उन्होंने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य संस्कृत को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर बोलचाल और दैनिक व्यवहार की भाषा बनाना है। शिविरों में प्रतिभागियों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से संस्कृत बोलना सिखाया जा रहा है, जिससे उनमें संस्कृत के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि भिवानी विभाग के तीनों जिलों में संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए चार विस्तारक लगातार कार्य कर रहे हैं। भिवानी में सोमेश और नीरज, दादरी में राम तथा महेंद्रगढ़ में अंकित विभिन्न स्थानों पर संस्कृत सम्भाषण शिविरों के माध्यम से लोगों को संस्कृत से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

 सिद्ध पीठ बाबा जहर गिरी आश्रम में भी चल रहा संस्कृत सम्भाषण शिविर
 हलवास गेट स्थित सिद्ध पीठ बाबा जहर गिरी आश्रम में भी संस्कृत सम्भाषण शिविर जारी है। आश्रम के  पीठाधीश्वर अंतरराष्ट्रीय श्री महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज के सानिध्य में चल रहे इस शिविर में प्रतिभागी उत्साहपूर्वक संस्कृत सम्भाषण का अभ्यास कर रहे हैं। आश्रम परिसर में संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति विशेष जागरूकता का वातावरण देखने को मिल रहा है।
डॉ. जयपाल शास्त्री ने  बताया  कि संस्कृत भारत की ज्ञान, संस्कृति और परंपरा की महत्वपूर्ण भाषा है। ऐसे शिविरों के माध्यम से बच्चों, युवाओं और आमजन को संस्कृत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी 25 संस्कृत सम्भाषण शिविरों का सामूहिक समापन 13 सितंबर को एक ही स्थान पर किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में विभिन्न शिविरों के प्रतिभागी एक साथ संस्कृत सम्भाषण का प्रदर्शन करेंगे।
भिवानी में 12 सितंबर को गूंजेगी भाई चमनजीत सिंह लाल की मधुर गुरबाणी
‘वड्डा गुरु नानक दा दरबार जैसे भावपूर्ण कीर्तन के रागी जथा भिवानी  पहली बार समागम में 
साथ में होगा मेडिकल कैंप का आयोजन 

भिवानी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भिवानी गुरुद्वारा सिंह सभा की संगत की ओर से 12 सितंबर को पुरानी देवसर चुंगी स्थित प्राचीन गुरुद्वारा साहिब में विशाल गुरबाणी समागम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही समागम स्थल पर मुफ्त मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया जायेगा।
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा देवसर चुंगी के प्रधान प्रेम मुटरेजा और मुख्य ग्रंथी गुरबचन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समागम में देश-विदेश में प्रसिद्ध गुरबाणी कीर्तन एवं कथावाचक भाई चमनजीत सिंह लाल दिल्ली वाले विशेष रूप से पहुंचकर गुरबाणी कीर्तन एवं कथा के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।
‘वड्डा गुरु नानक दा दरबार’ जैसे भावपूर्ण भजनों को अपनी मधुर आवाज देने वाले भाई चमनजीत सिंह लाल जी का भिवानी में यह पहला विशाल गुरबाणी समागम करवाया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा और रात 10 बजे अरदास के साथ संपन्न होगा। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।
समागम को लेकर सिख संगत में विशेष उत्साह है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भिवानी की संगत की ओर से कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, बुवानीखेड़ा के विधायक कपूरसिंह बाल्मीकि, बीजेपी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, नगरपरिषद प्रधान प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन, बुवानीखेड़ा राजेन्द्र हंस, सरदार सुदर्शन सिंह,सहित अनेक गणमान्य लोगों को समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

फोटो : भिवानी में होने वाले कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रेम मुटरेजा एवं अन्य सदस्यगन।
शिक्षा बोर्ड में भूकंप का सायरन बजते ही शुरू हुई बचाव की मॉक ड्रिल
- एनडीआरएफ और एसडीआरफ ने भूकंप की वजह से फंसे 63 लोगों को निकाला सुरक्षित  
- शिक्षा बोर्ड परिसर में भूकंप से बचाव की हुई मॉक ड्रिल
भिवानी, 10 सितंबर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में वीरवार को डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम के सहयोग से भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल डीआरओ राजकुमार भोरिया की देखरेख में हुई। इस दौरान शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ भी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा जिला रेडक्रॉस, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की टीमों ने आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करते हुए 63 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। भूकंप का पैमाना 6.5 रियेक्टर रहा।
सायरन बजते ही मॉक ड्रिल की प्रक्रिया शुरु हुई। अभ्यास के दौरान 63 लोगों के भवन में फंसे होने की स्थिति बनाई गई, जिनमें आठ लोगों को गंभीर अवस्था में दर्शाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने ड्रील से दरवाजे को काटकर दो लोगों को सुरक्षित निकाला और तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजने की कार्रवाई की गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया जबकि रेडक्रॉस की टीम ने लोगों के प्राथमिक उपचार के लिए उपस्थित रही।
मॉक ड्रील के दौरान एनडीआरफ से इंस्पेक्टर मिनकेश, एसडीआरफ से इंस्पेक्टर सुरेश ने कहा कि भूकंप जैसी आपदा के समय घबराने के बजाय संयम बरतना चाहिए। जहां व्यक्ति मौजूद हों, वहीं सुरक्षित स्थान पर बैठकर अपने सिर एवं शरीर को कवर करें। संयम से काम लें और भगदड़ न मचाएं। उन्होंने कहा कि आपदा से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए कर्मचारियों एवं आमजन को पहले से ही जागरूक और प्रशिक्षित करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव कार्यों की तैयारियों को मजबूत किया जाता है।
उन्होंने ने कहा कि आपदा की स्थिति में शुरुआती समय में प्रभावित भवन एवं क्षेत्र के लोगों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि किसी भी बाहरी बचाव दल से पहले आपदा का संकेत उन्हें ही मिलता है। भूकंप आने पर घबराकर भगदड़ मचाने के बजाय सुरक्षित स्थान पर कवर लेकर होल्ड करना चाहिए। इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर निर्धारित निकासी मार्ग से बाहर निकलना चाहिए।
उन्होंने मॉक ड्रिल के दौरान आपदा से पहले की तैयारियों, सूचना एवं चेतावनी प्रणाली, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने, फंसे लोगों को बाहर निकालने तथा विभिन्न बचाव दलों के आपसी समन्वय का भी अभ्यास किया और अधिकारियों, कर्मचारियों व लोगों को जानकारी भी दी।
मॉक ड्रिल के दौरान होमगार्ड से उमेश सांगवान, स्वास्थ्य विभाग से डा. आशीष, जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ प्रवीण, अग्निशमन विभाग से रमन व रोडवेज से अनिल मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान में पात्र लोगों को दिया जाएगा योजनाओं का लाभ: डीसी
- जिला प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों, पंचायतों, युवाओं तथा आमजन की होगी भागीदारी
- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय, ब्लॉक व उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे विशेष शिविर
भिवानी, 10 सितंबर। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा सरकारी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय, ब्लॉक व उपमंडल स्तर पर विशेष शिविर आयोजित होंगे। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. आदित्य दहिया प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को इस अभियान की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
 बैठक के दौरान डीसी ने सेवा संकल्प अभियान में लिए गए 14 मॉड्यूल के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत जिला प्रशासन, विभागों, शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायतों, युवाओं तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान की गतिविधियां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने पर भी केंद्रित रहेंगी।
डीसी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित 14 प्रमुख मॉड्यूल बनाए गए हैं। सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को आशीर्वाद के दीये जलाने से की जाएगी, जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल होंगे। इसके अलावा मेरे सपनों का भारत - चित्र सेवा, अनकही कहानियां, आंगन मितन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद अभियान शामिल हैं।
डीसी ने बताया कि इस अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं को अपनाकर अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाने वाले लोगों की कहानियों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन के बीच पहुंचाने का काम किया जाएगा। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। अभियान के दौरान जागरूकता को लेकर रोड़ सेफ्टी, नशामुक्ति, साइबर क्राईम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। डीसी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करेंगे। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
36वें दिन भी जारी रही सफाई व फायर कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा
किसी भी प्रकार का अस्थायी या संविदा आधारित रोजगार स्वीकार नहीं किया जाएगा स्वीकार : अशोक गोयत
भिवानी, 10 सितंबर : नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को 36वें दिन में प्रवेश कर गई। भिवानी नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना स्थल पर जुटे कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी और टालमटोल रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा अपने तीखे आक्रोश का प्रदर्शन किया। वीरवार के धरने की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान जयहिंद ने की, जबकि मंच संचालन सचिव रमेश कुमार द्वारा किया गया। धरने को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के भिवानी ब्लॉक प्रधान अशोक गोयत ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की तीखी आलोचना की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रोडवेज, फायर ब्रिगेड, नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका समेत सभी सरकारी विभागों में वर्षों से सेवाएं दे रहे कच्चे कर्मचारियों को बिना किसी देरी के पक्का किया जाए। कर्मचारी लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। अशोक गोयत ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे कर्मचारियों के साथ छलावा करार दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अब इस व्यवस्था के तहत किसी भी प्रकार का अस्थायी या संविदा आधारित रोजगार स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार को ठेकेदारी और अस्थायी व्यवस्था को समाप्त कर कर्मचारियों को सम्मानजनक एवं स्थायी नौकरी देनी चाहिए। ब्लॉक प्रधान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व में कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच हुए समझौते की सभी शर्तों को अविलंब लागू किया जाए। समझौते के बावजूद मांगों को लटकाए रखना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और वादों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक कर्मचारियों का यह आंदोलन पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। इस अवसर पर अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
लोहानी के आंगनवाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन दिवस आयोजित, बच्चों व महिलाओं को दिया गया पोषण का संदेश
स्वस्थ समाज के लिए सही पोषण बेहद जरूरी : सुपरवाईजर लक्ष्मी
भिवानी, 10 सितंबर : गांव लोहानी में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर वीरवार को अन्नप्राशन दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को संतुलित आहार, बेहतर स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिन्हें दैनिक जीवन में सही पोषण और अच्छी आदतों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान 6 माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को ठोस आहार देने की शुरुआत के रूप में अन्नप्राशन कराया गया। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि शिशुओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शुरुआती महीनों में सही पोषण कितना अनिवार्य है। इसके साथ ही स्वच्छता के सामान्य नियमों, जैसे हाथ धोने की आदत और स्वच्छ पानी के उपयोग पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद गांव के सरपंच अशोक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी स्वस्थ और मजबूत गांव की नींव वहां की महिलाओं और बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। उन्होंनपे कहा कि जब हमारी माताएं और बच्चे स्वस्थ रहेंगे, तभी एक मजबूत समाज का निर्माण होगा। यह पूरा कार्यक्रम आंगनवाड़ी सुपरवाइजर लक्ष्मी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को पोषण चार्ट, स्थानीय रूप से उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों और बच्चों की देखभाल के सही तरीकों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। सुपरवाइजर लक्ष्मी ने कहा कि अन्नप्राशन दिवस का मुख्य उद्देश्य माताओं को यह समझाना है कि बच्चे को छह महीने की उम्र के बाद स्तनपान के साथ-साथ ऊपरी पौष्टिक आहार देना कितना जरूरी होता है। हमारा प्रयास है कि हर घर तक संतुलित आहार और स्वच्छता का संदेश पहुंचे। यदि माताएं अपने और अपने बच्चों के खान-पान तथा स्वच्छता पर ध्यान देंगी, तो बच्चे कई तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे। इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर बाला, सुरेश, सुशीला, रेखा, निशा, सुरेश शर्मा सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।
समाधान शिविर में प्राथमिका के साथ किया जाता है शिकायतों का हल: डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल
- डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल ने कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनी लोगों की शिकायतें
भिवानी 10 सितम्बर।      डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर में डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे समाधान शिविर में मुख्यालय स्तर पर स्वीकृत होने वाले बड़े निर्मांण कार्यों संबंधी मांगों की बजाय बिजली, पेयजल, सीवरेज आदि मूलभूत दैनिक समस्याएं लेकर आएं ताकि उनका जिला स्तर पर ही संबंधित विभागों द्वारा समाधान करवाया जा सके। जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर में आयोजित होते हैं।
डिप्टी सीईओ के समक्ष जीतूवाला चौहड़ निवासी मूर्ति ने टूटे हुए बिजली के पोल बदलवाने और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करवाने, विजय नगर निवासी विकास मेहता ने  बिजली का खंभा हटवाने बारे, गांव चहड़ कलां निवासी नवीन कुमार ने स्वागत बोर्ड पर लगी फोटो हटवाने बारे, सेक्टर-13 निवासी हंसराज ने बरसाती नाले के होल पर ढक्कन लगवाने, संजय कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद ने पेयजल पाईप लीकेज ठीक करवाने तथा वार्ड नंबर 11 निवासी कर्मवीर ने सीवरेज लाइन ठीक करवाने की शिकायत रखी।
इसी प्रकार से गांव बापोड़ा निवासी जगबीर सिंह, वार्ड नंबर दो निवासी बीरमति, गांव बजीणा निवासी हंसराज तथा गांव नेकीपुर निवासी रामवीर ने फैमिली आईडी में आई त्रुटियों को ठीक करवाने की शिकायतें रखीं।
डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर-सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार, केके. ग्रोवर, अनिल सोलंकी, रमेश लालावास व रामकिशन हलवासिया आदि मौजूद रहे।
पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल की छात्राओं ने खेल मैदान में गाड़े सफलता के झंडे, लगाई पदकों की झड़ी, 5 स्वर्ण सहित 9 पदक किए हासिल
शिक्षा ही नहीं, खेलों में भी बेटियों ने बनाई अपनी अलग पहचान : प्रशासक शुकदेव मुनि
भिवानी, 10 सितंबर : लक्ष्य यदि ऊंचा हो और इरादे बुलंद, तो सफलता की राह में कोई भी बाधा आड़े नहीं आ सकती। इसी सोच को चरितार्थ करते हुए स्थानीय महम गेट स्थित पंडित सीताराम शास्त्री गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल की होनहार छात्राओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय, राज्यीय व क्षेत्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराकर जब विजेता खिलाड़ी विद्यालय परिसर पहुंची तो वहां का माहौल जश्न में डूब गया। हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचर्य आश्रम समिति के प्रशासक शुकदेव मुनि, प्राचार्या सोनिया कौशिक और समस्त स्कूल स्टाफ ने विजेता खिलाडिय़ों का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जोरदार तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ भव्य स्वागत किया। प्राचार्या सोनिया कौशिक ने बताया कि 4 से 6 सितंबर तक लुधियाना में आयोजित हुई सब-जूनियर नेशनल जूडो कुराश चैंपियनशिप में 40 किलोग्राम भार वर्ग में भूमिका ने स्वर्ण, 36 किलोग्राम में नव्या ने स्वर्ण तथा 28 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में सौम्या ने कांस्य पदक हासिल किया। वही 4 से 7 सितंबर तक कैथल में आयोजित हुई स्टेट जूड़ो चैंपियनशिप में भूमिका ने स्वर्ण, मुस्कान ने रजत व भावना ने कांस्य पदक जीता। वही 3 से 6 सितंबर तक जींद में आयोजित हुई सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन सेकंड चैंपियनशिप में देव गुलिया ने बॉक्सिंग में कांस्य पदक, देहरादून स्टेट ओपन टूर्नामेंट में अंडर-17 आयु वर्ग में लक्षिता नायल ने स्वर्ण तथा अंडर-19 आयु वर्ग में सुहानी मिश्रा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। छात्राओं की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति के प्रशासक शुकदेव मुनि और प्राचार्या सोनिया कौशिक ने कहा कि बेटियां केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल के मैदान में भी राष्ट्र का नाम रोशन कर रही हैं। यह स्वर्णिम सफलता खिलाडिय़ों की दिन-रात की मेहनत, उनके अभिभावकों के विश्वास और खेल प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। खेल से ना केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण गुण भी विकसित होते हैं। हमें अपनी इन बेटियों पर गर्व है और पूर्ण विश्वास है कि ये खिलाड़ी आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा जेसीआई सप्ताह का हुआ आगाज : स्टील की बोतलें बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
छोटी-छोटी आदतें बदलकर पर्यावरण संरक्षण में दे सकते है बड़ा योगदान : जेसी कपिल शर्मा
भिवानी, 09 सितंबर : जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा जेसीआई सप्ताह-2026 का आगाज बुधवार से किया गया। इस सात दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन संस्था की ओर से सस्टेनेबल सिपिंग डे प्रोजेक्ट के तहत शहर के गौशाला मार्केट और हालू बाजार में स्टील की बोतलें वितरित की गई। यह जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक की बोतलों को नकारते हुए स्टील अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पूरी ड्रेस कोड में नजऱ आए। कार्यक्रम सुबह 8 बजे गौशाला मार्केट में मनीष चूड़ी भंडार के पास शुरू हुआ, जहां से सदस्यों ने रैली के रूप में निकलते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि जेसीआई हमेशा से ही समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझती आई है। सस्टेनेबल सिपिंग डे का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल कम करने और पर्यावरण के अनुकूल स्टील की बोतलों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हम समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि छोटी-छोटी आदतें बदलकर भी हम पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकते हैं। संस्था के सचिव जेसी श्याम अग्रवाल ने बताया कि जेसीआई सप्ताह के तहत अगले छह दिनों तक भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी कपिल शर्मा, जेसी राजू सोनी, जेसी मनीष गुप्ता, जेसी अनुराग शर्मा, जेसी नितिन तायल और जेसी मुकेश खारकिया ने भी अपने विचार रखे और लोगों से इस अभियान में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेने की अपील की। इस अवसर पर जेसीआई भिवानी स्टार के पैटर्न गोपाल अग्रवाल सचिव जेसी श्याम अग्रवाल,कोषाध्यक्ष मनोज सैनी जेसीआरटी विंग अध्यक्ष कल्पना गोयल, जेजे विंग अध्यक्ष पारुल गोयल कई वरिष्ठ सदस्य और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और जेसीआई के प्रयासों को सराहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani_haryana nis:value=bhiwani_haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jci nis:value=JCI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jciindia nis:value=jciindia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jciindiazonex nis:value=jciindiazonex nis:enabled=true nis:link/>
सरकार की वादाखिलाफी से कर्मचारियों का रोष चरम पर, 35वें दिन भी भिवानी में गूंजी हुंकार
एचकेआरएन का झलावा नहीं, पक्की नौकरी चाहिए, कर्मचारी आर-पार के मूड में : पुरूषोत्तम दानव
खोखले आश्वासनों का खेल बंद करे सरकार; 11 और 13 सितंबर की महापंचायतों से आंदोलन को मिलेगी धार : अशोक गोयत
भिवानी, 09 सितंबर : नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 35वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। भिवानी नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी और टालमटोल की नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। बुधवार को धरने की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरूषोत्तम दानव ने की, जबकि मंच का संचालन सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गोयत और नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई सचिव रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
      धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन और उनकी जायज मांगों को लेकर सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। सरकार की ओर से समाधान निकालने के बजाय केवल खोखले आश्वासन दिए जा रहे हैं। कर्मचारी संघ के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार अपने अडिय़ल रवैये को छोडक़र मांगों पर विचार नहीं करती, तो कर्मचारी भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। आंदोलन को किसी भी सूरत में कमजोर नहीं पडऩे दिया जाएगा।
      कर्मचारियों की मुख्य मांगों को रेखांकित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से पुरजोर मांग की कि रोडवेज, फायर ब्रिगेड, नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका समेत सभी सरकारी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को बिना किसी देरी के पक्का किया जाए। उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम की कार्यप्रणाली को खारिज करते हुए कहा कि कर्मचारी अब इस व्यवस्था के तहत अस्थायी रोजगार स्वीकार नहीं करेंगे। कर्मचारियों को स्थायी नौकरी दी जानी चाहिए और सरकार के साथ हुए समझौते की सभी शर्तों को अविलंब लागू किया जाना चाहिए।
      सरकार द्वारा अपनाए जा रहे कड़े रुख और प्रशासनिक कार्रवाई पर बोलते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नोटिस जारी करने, नौकरी से निकालने और बर्खास्तगी जैसी दमनात्मक नीतियों से कर्मचारियों को डराया नहीं जा सकता। सरकार चाहे कितनी भी सख्त कार्रवाई कर ले, कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन को और अधिक धार देने के लिए कर्मचारी संगठनों ने बड़े स्तर पर रणनीतिक बैठकों का ऐलान किया है। संघ ने घोषणा की है कि 11 सितंबर को भिवानी नगर परिषद प्रांगण में विभिन्न कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बड़ी महापंचायत बुलाई जाएगी। इसके बाद 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में भी महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इन महापंचायतों के माध्यम से आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्तर पर और अधिक उग्र एवं प्रभावी बनाने की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।
भिवानी में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 12 केस सामने आए