Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
bharatbol
भिवानी के गांव खरक में विरोध प्रदर्शन #bhiwani #viralvideo #kharak #protest #ugc
Bhiwani, Bhiwani
| Sep 5, 2026
#bhiwani
#viralvideo
#kharak
#protest
#ugc
MORE NEWS
बार का चुनाव इतना महंगा होता है चाहे छोरी का ब्याह कर लो?
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
जन्माष्टमी पर कौंट रोड स्थित श्री श्याम जी नगर में गूंजे कन्हैया के जयकारे --भव्य श्री कृष्ण जागरण एवं भजन संध्या में अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, झांकियां और विशाल भंडारा रहा विशेष आकर्षण भिवानी, 5 सितंबर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर स्थानीय कौंट रोड स्थित श्री श्याम जी नगर में भव्य श्री कृष्ण जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के भजनों का आनंद लिया और भक्तिमय वातावरण में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। युवा नेता अभिजीत लाल सिंह रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा नेता अभिजीत लाल सिंह रहे। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को समाज को जोडऩे वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। अलौकिक श्रृंगार और मनमोहक झांकियों ने मोहा मन जागरण में भगवान श्री कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार एवं छप्पन भोग लगाया गया। साथ ही मनमोहक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। स्थानीय प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों से पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजनकर्ताओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूबेदार मेजर राजेंद्र परमार, जिले सिंह शर्मा, इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव, हवलदार नरेंद्र परमार, विनोद सांगा, डॉ. दीपक सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से श्री श्याम जी नगर भक्तिमय बना रहा। फोटो कैप्शन- भिवानी में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मुख्य अतिथि तौर पर उपस्थित युवा नेता अभिजीत लाल सिंह।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
वैश्य मॉडल ने डांस में और विद्यांतरिक्ष स्कूल ने झांकी में मारी बाजी भिवानी( ): श्रीराम सामाजिक सेवा समिति द्वारा सेक्टर-13 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भव्य ग्रुप डांस एवं ग्रुप झांकी प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और भारतीय संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। देर रात तक चले इस आयोजन में पूरा सेक्टर-13 कृष्णमय नजर आया और हजारों की संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार मुख्य अतिथि रहे। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से भिवानी पब्लिक स्कूल और जीडी गोयंका स्कूल को दिया गया। तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से वात्सल्यम और इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला। सांत्वना पुरस्कार संयुक्त रूप से बिट्स इंटरनेशनल स्कूल, आरपीएस पब्लिक स्कूल और उत्तमी बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रदान किया गया।बेस्ट कोरियोग्राफर अवॉर्ड जीडी गोयंका स्कूल के हर्ष तनेजा को मिला।इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ कृष्ण का पुरस्कार डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सर्वश्रेष्ठ राधा का पुरस्कार उत्तमीबाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार सेंट जेवियर स्कूल तथा बेस्ट कॉस्ट्यूम/सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा का पुरस्कार वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला। झांकी प्रतियोगिता मे विद्यांतरिक्ष सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। ग्रुप झांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विद्यांतरिक्ष स्कूल ने हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सैनिक हाई स्कूल को प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल और डीआरपी स्कूल को मिला।सांत्वना पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल और मदर्स केयर स्कूल को प्रदान किया गया। झांकी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार जीडी गोयंका स्कूल के बच्चों को मिला। संस्था के प्रधान नरेंद्र शर्मा ने बताया कि श्रीराम सामाजिक सेवा समिति पिछले 21 वर्षों से लगातार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन करती आ रही है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी धार्मिक एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर बच्चा स्वयं को कृष्ण और हर बच्ची स्वयं को राधा के रूप में प्रस्तुत करने के लिए लालायित थी। पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था और शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। सेक्टर-13 का पूरा वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मथुरा और वृंदावन भिवानी में ही उतर आए हों। श्रीकृष्ण की लीलाओं, भजनों, रंग-बिरंगी वेशभूषाओं और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। संस्था के सचिव बलदेव शर्मा ने उपस्थित दर्शकों को श्रीराम सामाजिक सेवा समिति द्वारा वर्षभर किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। संस्था के संरक्षक दीपक बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में पधारने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
प्रेम मंदिर की तर्ज पर सजा श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम में भक्ति, संस्कृति व भव्य झांकियों के संग उल्लासपूर्वक मनाया जन्माष्टमी महापर्व संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जुडऩे की प्रेरण देता है भगवान श्रीकृष्ण का जीवन : सांसद धर्मवीर सिंह समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करते हैं धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव : विधायक घनश्याम सर्राफ भिवानी, 05 सितंबर : यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत...की पावन ध्वनि और भक्तिमय वातावरण के बीच स्थानीय दादरी गेट स्थित श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम में इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व भव्य, दिव्य और अलौकिक रूप से मनाया गया। संपूर्ण आश्रम परिसर को वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की तर्ज पर मनमोहक विद्युत लडिय़ों एवं देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया था। परमहंस संत शिरोमणि स्वामी डा. सदानन्द महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महापर्व में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। आश्रम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. मुरलीधर शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं और शिक्षाओं की जानकारी दी एवं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार जताया। हेमंत शास्त्री ने विधिवत वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ स्तुति एवं अपने टीम के साथ भगवान श्री कृष्ण का पूजन करवाया। आश्रम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. मुरलीधर शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन अवसर केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, समर्पण और भक्ति का महासंगम है। वृंदावन से पधारे विशेष कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला और मनमोहक नृत्य-झांकियों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी सनातन परंपरा का पवित्र पर्व है। यह भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के साथ-साथ उनके दिव्य जीवन, आदर्शों और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। भगवान कृष्ण ने मानवता को प्रेम, सद्भाव, समता और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आज के समय में समाज में एकता और सहयोग को सुदृढ़ करना बेहद आवश्यक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति और सनातन संस्कारों से जोड़ते हैं। वहीं मध्यरात्रि जन्मोत्सव के उपरांत समापन अवसर पर पहुंचे विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें निष्काम कर्म और धर्म के पथ पर अडिग रहने की सीख देता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करते हैं। बच्चों को भारतीय संस्कृति और भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों से जोडऩे के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करना एक बेहद सराहनीय प्रयास है। महोत्सव के दौरान संस्कार भारती की भिवानी इकाई द्वारा श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर व आस-पास के विभिन्न विद्यालयों से आई 18 प्रतिभागी टीमों ने अपनी अद्भुत कला और नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। रात ठीक 12 बजे जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हुआ, पूरा आश्रम परिसर जय श्री कृष्णा और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य महाआरती के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में विशाल महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, उद्योगपति रामचंद्र मित्तल, नरेश आहूजा, डा. कपिल शर्मा, सचिन जैन, सुरेश केडिया, डॉ. कपिल बंसल, प्रवीण शर्मा तथा पुलकित सिंगला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, सुनील जोशी, राकेश, दीप अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सीताराम, प्रेम प्रकाश गोयल, हरिकेश गुप्ता, अशोक यादव, रमेश पचेरवाल, उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रेमप्रकाश अग्रवाल, श्रीभगवान शास्त्री, सीमा शर्मा, डा. राजेश शर्मा, हनुमान तायल, सुरेश केडिया, रमेश अग्रवाल, दिलीप मिश्रा, अशोक यादव, डा. रामचंद शास्त्री, सुरेश गर्ग दिल्ली, अमित बंसल, डा. मुरलीधर शास्त्री, डा. अनिल गौड, ओपी नंदवानी, ओमप्रकाश टुटेजा, नरेश साहु विनोद छाबड़ा, प्रेमप्रकाश, नरेश आहुजा, मीनू अग्रवाल, डा. अनिल, विनोद गाबा, डा. राजेश शर्मा, दिलीप मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
भक्ति, आस्था और परंपरा का संगम : जाटु लोहारी के गोरखनाथ गोगामेडी धाम में धूमधाम से मनाया गोगामेडी पर्व लोक-संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं धार्मिक आयोजन : निर्मला परमार रिवाड़ीखेड़ा भिवानी, 05 सितंबर : जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरति देखी तिन तैसी...की पावन भावना और लोक-आस्था के साथ गांव जाटु लोहारी स्थित गोरखनाथ गोगामेडी धाम में गोगामेडी के उपलक्ष्य में भक्तिमय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति, श्रद्धा और सनातन परंपराओं से ओत-प्रोत इस मेले व धार्मिक आयोजन में केवल जाटु लोहारी ही नहीं, बल्कि आस-पास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गोगा जी महाराज और गुरु गोरखनाथ के समक्ष माथा टेका तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समाजसेविका निर्मला परमार रिवाड़ीखेड़ा ने विशेष तौर पर शिरकत की। धाम में पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा उनका पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए समाजसेविका निर्मला परमार रिवाड़ीखेड़ा ने कहा कि गोगामेडी और गुरु गोरखनाथ का यह पावन धाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की अटूट मिसाल है। लोक देवता जाहरवीर गोगा जी महाराज का जीवन हमें सर्वसमाज को साथ लेकर चलने, प्राणिमात्र पर दया करने और धर्म के पथ पर अडिग रहने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में हमारी युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और सनातन जीवन-मूल्यों से जोड़े रखना बेहद आवश्यक है। ऐसे धार्मिक मेले और आयोजन समाज में व्याप्त नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संचार करते हैं। जब पूरा गांव और क्षेत्र एक साथ मिलकर प्रभु चरणों में नतमस्तक होता है, तो इससे आपसी प्रेम और समरसता की डोर और अधिक मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत किए गए गोगा जी महाराज व गुरु गोरखनाथ की महिमा के भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। पूरा धाम परिसर जय गोगा जी महाराज, जय गुरु गोरखनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनेक भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अनेक श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
श्रीमती देवी बाई आश्रम में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी : बच्चों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश किसी न किसी हुनर को सीखने और अध्यात्म के मार्ग पर चलकर जीवन सार्थक बनाएं युवा : अधिवक्ता अविनाश सरदाना भिवानी, 05 सितंबर : नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के पावन जयकारों के साथ स्थानीय रामगंज महोल्ला स्थित श्रीमती देवी बाई आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरी भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। चारों तरफ सजे फूलों और आकर्षक रोशनियों के बीच जब अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक बाल-गोपाल को झूला झुलाया, तो पूरा आश्रम परिसर वृंदावन धाम जैसी अलौकिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की इस पावन बेला में उपस्थित हर श्रद्धालु के चेहरे पर कान्हा के प्रति अनन्य प्रेम और आनंद की चमक साफ दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सरदाना व आश्रम के संयोजक आशु कामरा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में युवाओं और बच्चों को जीवन में उच्च नैतिक मूल्य अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे बुरी आदतों और नशे जैसी कुरीतियों से हमेशा दूर रहें। उन्होंने युवाओं से किसी न किसी हुनर को सीखने और अध्यात्म के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पार्षद विनोद बेड़वाल ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों को दुलारते हुए उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर मंच पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों की मासूमियत और सुंदर प्रदर्शन को देखकर पूरा पंडाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। इन प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए कुर्ताज वेडिंग प्लेनेट की ओर से विशेष उपहारों (गिफ्ट्स) की व्यवस्था की गई थी। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनकी मुस्कान से पूरा वातावरण और अधिक आनंदमय हो गया। इस भव्य और सफल धार्मिक आयोजन को दिव्य रूप देने में ट्रस्ट के संयोजक आशु कामरा की सराहनीय मेहनत और कुशल प्रबंधन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में कोच दर्शन कुमार मिड्ढा, विनोद गाबा, जगदीश मुखी, संजय नरुला और सरदार चद्दर वाले सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण से समाज की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
शिक्षक राष्ट्र के निर्माता, शिक्षा सभ्य समाज की आधारशिला : डा. पुनीत वशिष्ठ विज्ञा कॉलेज ऑफ एजुकेशन लोहारू में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस भिवानी, 05 सितंबर : विज्ञा कॉलेज ऑफ एजुकेशन लोहारू में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डा. पुनीत वशिष्ठ ने भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. पुनीत वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का आधार है। शिक्षा के बिना मनुष्य और पशु में कोई विशेष अंतर नहीं रह जाता, क्योंकि शिक्षा ही हमें मानवता, संस्कार, विवेक और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराती है। शिक्षा से प्राप्त ज्ञान ही व्यक्ति को समाज में सम्मान के योग्य बनाता है। उन्होंने कहा कि सभ्य एवं सशक्त समाज के निर्माण में शिक्षा से बढक़र कोई साधन नहीं है और इस कार्य में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने शिक्षक की भूमिका को स्पष्ट करते हुए कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही बच्चों के व्यक्तित्व एवं भविष्य को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को उसी प्रकार आकार देता है, जैसे एक कुम्हार कच्ची मिट्टी को चाक पर रखकर सुंदर एवं मजबूत घड़े का रूप देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार है। शिक्षा के बिना किसी भी देश का वास्तविक विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डा. उमेद शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को महान और सफल बनाती है। शिक्षा के अभाव में व्यक्ति जीवन में भटक सकता है और उसका व्यक्तित्व अधूरा रह सकता है। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच मित्रवत एवं सकारात्मक संबंध होने चाहिए, ताकि दोनों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो और विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें। कार्यक्रम में फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र वत्स, ऑफिस अधीक्षक पुनीत माथुर, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, प्रवीण, शिवम, शुभराम, प्रीतम सहित कॉलेज का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
भिवानी के गांव जमालपुर में चल रहा किसानों का धरना स्थगित #bhiwani #viral #reels #kisan #farmerprotest
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026