विकासखंड हर्रई में माटी गणेश-सिध्द गणेश प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
नवांकुर सखियों ने सीखा माटी गणेश की मूर्ति बनाना
==============================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा के मार्गदर्शन में आज माटी गणेश-सिध्द गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
विकासखंड हर्रई के सेक्टर क्रमांक 2 में नवांकुर संस्था अमिषा सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति बरूल द्वारा माटी गणेश-सिद्ध गणेश प्रतिमा निर्माण का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से “घर-घर गणेश, हर घर गणेश विराजे माटी गणेश” एवं पर्यावरण शुद्धता का संदेश दिया गया।
माटी गणेश की मूर्ति बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया, जिससे नदी-नालों में गणेश जी की मूर्ति विसर्जन से प्रदूषण न फैले। अमिषा सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री शिव कुमार उईके द्वारा मूर्ति बनाई गई। वहीं मूर्तिकार श्री अमित प्रजापति द्वारा भी मूर्ति निर्माण कर नवांकुर सखियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में श्रीमती मोहिनी यादव, श्रीमती पूजा यादव, श्रीमती कौशल्या यादव, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती कल्पना यादव, श्रीमती सरिता यादव सहित ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।