ग्राम कपरवाड़ी में माटी गणेश सिध्द गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
============================================================
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में माटी गणेश–सिद्ध गणेश, हर घर गणेश अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था अनमोल सृजन बहुउद्देशीय शिक्षा एवं समाज उत्थान समिति द्वारा विकासखंड छिंदवाड़ा के सेक्टर क्रमांक 1 स्थित ग्राम कपरवाड़ी में आज माटी गणेश-सिध्द गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम ग्राम कपरवाड़ी के आंगनबाड़ी क्रमांक-2 में आयोजित हुआ, जहां मूर्ति निर्माण कलाकार श्री रजत गढ़वाल की उपस्थिति में शुद्ध माटी से गणेश जी की प्रतिमा बनाई गई। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप बिसकोले, श्रीमती रश्मि भारती, श्रीमती मंजू चंद्रवंशी एवं श्रीमती मीणा बंदेवार उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अनमोल सृजन बहुउद्देशीय शिक्षा एवं समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष श्री ललित कुमार साहू तथा पदाधिकारी श्रीमती वैष्णवी पहाड़े, श्रीमती गरिमा यादव, श्रीमती भूमिका, श्रीमती खुशी बंदेवार एवं एमएसडब्ल्यू छात्रा किरण भट्टी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी में उपस्थित बच्चों को उपहार वितरित किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।