Public App Logo
Profile Picture

Jansampark Chhindwara

@prochhindwara
2466Followers
0Following
Video 0
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों का शॉल-श्रीफल से किया गया सम्मान
=================================

जिले के विकासखंड जुन्नारदेव में म.प्र. जन अभियान परिषद अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एवं म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलाए जा रहे “सेवा मेरा योगदान अभियान” के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने की उपस्थिति एवं नेतृत्व में विकासखंड जुन्नारदेव के सेक्टर क्रमांक 02 के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम छाबड़ी भूतहा में नवांकुर संस्था स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति खापास्वामी के तत्वावधान में स्वच्छता कर्मी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
       इस अवसर पर ग्राम स्थित 100 वर्षीय श्रीमती बत्ती बाई दर्शमा का शॉल-श्रीफल से सम्मान एवं स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणजनों द्वारा स्वच्छता कर्मी भाई-बहनों का स्वागत पट्टिका एवं शॉल-श्रीफल पहनाकर सम्मान किया गया।
       इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गांव की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के साथ-साथ ऐसे कर्मठ लोगों का सम्मान करना समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
       कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, घर एवं आसपास के परिसर को साफ रखने तथा गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। “सेवा मेरा योगदान अभियान” के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी के साथ सेवा कार्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
       कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मी श्री सुनील बगाहे एवं श्री पित्तर बगाहे का सम्मान किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सामूहिक श्रमदान किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त रहने की शपथ एवं संकल्प दिलाया गया।
       कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने, स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति खापा स्वामी नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्रीमती अर्चना माहोंरे, श्रीमती बबीता शीलू, श्रीमती पिंकी शीलू, श्रीमती सविता सूर्यवंशी, श्रीमती कुशमा सूर्यवंशी, श्रीमती श्यामवती सूर्यवंशी, श्रीमती सियावती दर्शमां, श्रीमती कनक सूर्यवंशी, श्रीमती कसक सूर्यवंशी, श्रीमती अनुष्का सूर्यवंशी, श्रीमती नेहा, श्रीमती शालिनी सूर्यवंशी, श्रीमती पूजा वर्मा, श्री सुखदयाल सूर्यवंशी, श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी, श्रीमती ज्ञाना सूर्यवंशी, श्रीमती संगीता दर्शामा, श्रीमती सुनीता सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री रूपल सूर्यवंशी ने किया तथा आभार श्रीमती अंजलि परतेती द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों के सम्मान के साथ समाज में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=procwa nis:value=procwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छिन्दवाड़ा nis:value=छिन्दवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
@jJansampark Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेक्टर धनेगांव में स्वच्छता अभियान एवं संगोष्ठी आयोजित
==================================

महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बिछुआ द्वारा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ स्वच्छता अभियान एवं संगोष्ठी के आयोजन के साथ किया गया। जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक गेडाम के मार्गदर्शन में विकासखंड बिछुआ के सेक्टर धनेगांव में नवांकुर संस्था ग्राम कल्याण सेवा समिति सोनपुर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धनेगांव द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
       महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज के स्वप्न को साकार करने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा संकल्प कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव श्री हरिश्चन्द्र चौधरी, सरपंच एवं सचिव द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी गई। परामर्शदाता श्री योगेश बोपते द्वारा सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ ही ग्राम स्वराज के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद ग्राम पंचायत एवं मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सामुदायिक रूप से सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, सचिव श्री सेवकराम केवटे, शीला जी, श्री शांताराम, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता तथा सीएमसीएलडीपी के एमएसडब्ल्यू व बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी उपस्थित थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=procwa nis:value=procwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छिन्दवाड़ा nis:value=छिन्दवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
सात दिवसीय स्काउट गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का ग्रैंड कैंप फायर के साथ हुआ समापन

हाइक के दौरान बिना बर्तन के भोजन बनाने और टेंट पिच करने के कौशल का किया प्रदर्शन

स्काउट गाइड्स में सीखा अनुशासन का पाठ ताउम्र काम आता है- कुलगुरु प्रो.त्रिपाठी
===================================

जिला स्तरीय बेसिक स्काउट मास्टर, बेसिक गाइड कैप्टन, बेसिक रोवर लीडर एवं बेसिक रेंजर लीडर का विशेष सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक बी.टी.आई. परिसर स्थित भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया। शिविर का समापन आज ग्रैंड कैंप फायर के साथ हुआ।
       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर आई.पी. त्रिपाठी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सहायक संचालक शिक्षा श्री पी.एल. मेश्राम, भारत स्काउट गाइड जिला संघ अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी एवं सी.आई.आई. की प्रशिक्षिका सुश्री मनीषा यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थी। समापन समारोह में जिला संघ के उपाध्यक्ष श्री अखिलेश चौहान, डीओसी स्काउट श्री नरेंद्र शर्मा, डीओसी गाइड श्रीमती अर्चना भारत सहित विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षकगण एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
       समापन समारोह की शुरुआत ग्रैंड कैंप फायर के साथ हुई, जिसमें स्काउट्स एवं गाइडर्स द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा बाहर से आए कैंप के संचालक मंडलों का शिविर की ओर से शॉल एवं श्रीफल देकर स्वागत किया गया।
       शिविर प्रभारी ने अपने शिविर प्रतिवेदन में बताया कि भारत स्काउट गाइड जिला संघ छिंदवाड़ा के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार तथा राज्य मुख्य आयुक्त श्री अशोक अर्गल एवं राज्य सचिव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मध्यप्रदेश डॉ. धीरेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला संघ छिंदवाड़ा के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. ईडपाचे एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट छिंदवाड़ा तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा श्री सतेन्द्र मरकाम के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर लीडर एवं रेंजर लीडर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
       जिला स्तरीय आयोजित शिविर में भोपाल से श्रीमती अनुभूति सिंह, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड द्वारा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। शिविर में बेसिक स्काउट के 72 स्काउट मास्टर, बेसिक गाइड कैप्टन के 56, बेसिक रोवर लीडर के 16 एवं बेसिक रेंजर लीडर के 12 प्रशिक्षणार्थियों सहित कुल 156 स्काउट्स एवं गाइडर्स उपस्थित थे।
      स्काउट मास्टर शिविर का संचालन बैतूल से श्री सी.के. गाडगे ने किया। सहायक के रूप में डीओसी स्काउट श्री नरेंद्र कुमार शर्मा, श्री अजय कुमार धुर्वे, श्री के.के. पाठे तथा अतिथि प्रशिक्षक के रूप में श्री एम.एस. कुरैशी रहे। रोवर लीडर बेसिक शिविर का संचालन डीओसी शिवपुरी श्री मुकेश कुशवाह ने किया, जबकि सहयोगी के रूप में डीओसी टीकमगढ़ श्री मुंशी अहिरवार रहे। गाइड कैप्टन शिविर का संचालन श्रीमती एस.बी. कुरैशी, श्रीमती रिजवाना परवीन, श्रीमती ममता पटले एवं श्रीमती अंजू राजपूत ने किया। रेंजर लीडर शिविर का संचालन श्रीमती प्रतिभा जैन, डीओसी श्रीमती अर्चना भारत, श्री अजय धुर्वे एवं श्री राजेंद्र सोनी द्वारा किया गया।
      प्रशिक्षण के दौरान स्काउट गाइड शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय हाइक का आयोजन कराया गया। इसमें स्काउट्स एवं गाइडर्स द्वारा बिना बर्तन के भोजन बनाया गया तथा टेंट पिच किए गए।
        अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो. इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट गाइड अनुशासन के लिए पहचानी जाती है और यह अनुशासन सभी प्रशिक्षणार्थियों में दिखाई भी दे रहा है। अनुशासन में रहकर कम संसाधनों एवं विपरीत परिस्थितियों में अपनी सूझबूझ से प्रभावी तरीके से कार्य में सफलता प्राप्त करना स्काउट गाइड से सीखना चाहिए। सात दिवसीय कैंप में प्रशिक्षक मंडल द्वारा सिखाई गई तमाम सीख जीवन में ताउम्र काम आएगी। जब कभी आपका विश्वास डगमगाए तो आप शिविर के इन दिनों को याद करें, आपके भीतर नई ऊर्जा का संवर्धन हो जाएगा।
       स्काउट गाइड्स जिला संघ अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी ने कहा कि स्काउट गाइड को ज्वाइन करने और यह वर्दी धारण करने से देश सेवा की अलख जागृत हो जाती है। जब आप इस तरह के कैंप में प्रशिक्षित होकर अपने-अपने स्कूलों में लौटते हैं तो अपने आपमें नया कॉन्फिडेंस उत्पन्न हो जाता है और आप बच्चों को अनुशासन में रहकर समाजसेवा एवं देशसेवा करने का संदेश दे पाते हैं। साहसिक गतिविधियों में ट्रैकिंग, हाइक जैसे इवेंट से विपरीत परिस्थितियों में निर्णायक भूमिका निभाने की क्षमता और मजबूत होती है।
      इस अवसर पर सहायक संचालक श्री मेश्राम, सुश्री मनीषा यादव, श्री अखिलेश चौहान सहित सभी अतिथियों ने भी मार्गदर्शन दिया एवं शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का समापन स्काउट गाइड गीत के साथ हुआ। अंत में आभार प्रदर्शन जिला सचिव श्री राजेंद्र सरबरे एवं श्री मनीष जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र सोनी ने किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=procwa nis:value=procwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छिन्दवाड़ा nis:value=छिन्दवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
Video 9
Video 10
फॉर्मर रजिस्ट्री और स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही करने पर 4 पटवारी निलंबित

116 परिवीक्षाधीन पटवारियों को आदेशों की अवहेलना पर सेवा समाप्ति का नोटिस जारी
==================================

फॉर्मर रजिस्ट्री, एग्रोस्टॉक बकेटिंग, ई-केवायसी, स्वामित्व योजना आदि के कार्यों में लापरवाही बरतने पर 4 पटवारियों को निलंबित किया गया है, जिसमें 3 परासिया अनुविभाग व 01 अमरवाड़ा अनुविभाग का पटवारी शामिल है। इसके साथ ही जिले के 116 परिवीक्षाधीन पटवारियों को आदेशों की अवहेलना करने और कदाचार पर सेवा समाप्ति के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिनमें तहसील परासिया के 14, उमरेठ के 6, जुन्नारदेव के 26, चौरई के 15, चांद के 5, बिछुआ की 12, अमरवाड़ा के 14 और हर्रई के 24 पटवारी शामिल हैं। अनुविभाग जुन्नारदेव में दो लापरवाह पटवारियों की वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है। यह सभी कार्यवाहियां संबंधित अनुविभाग के एसडीएम द्वारा की गई है।  
     एसडीएम अमरवाड़ा द्वारा प.ह.नं.-05 अतरिया पटवारी श्री राजकुमार मिश्रा तथा एसडीएम परासिया द्वारा प.ह.नं.-36 तिधरा के पटवारी श्री मनमोहन डेहरिया, प.ह.नं.-46 ग्राम बरकुही के पटवारी श्री विनोद उइके तथा प.ह.नं.-09 ग्राम बुदलापठार के पटवारी श्री नीलेश कवरेती (परिवीक्षाधीन) को अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करने एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के नियमों का स्पष्ट उल्लघंन किये जाने पर संबंधित पटवारियों को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=procwa nis:value=procwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छिन्दवाड़ा nis:value=छिन्दवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
Video 12
Video 13
Video 14
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत  ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत आयोजित मुख्य स्वच्छता कार्यक्रम में सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए शपथ दिलाई।

PMO India Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Bunty Vivek Sahu 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=procwa nis:value=procwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छिन्दवाड़ा nis:value=छिन्दवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
Video 16
Video 17
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/> 

पीएम जनमन अभियान ने बदली अन्तलाल की जिंदगी

खुले में शौच से मुक्ति सहित हर एक योजना ने बदला विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार का जीवन 

PMO India Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=पीएम_जनमन_आवास nis:value=पीएम_जनमन_आवास nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=procwa nis:value=procwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छिन्दवाड़ा nis:value=छिन्दवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
Ministry of Tribal Affairs, Government of India 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
Video 19
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/> 

पक्की छत, स्वास्थ्य सुरक्षा, पोषण आहार सहायता, बदला विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार का जीवन

पीएम जनमन अभियानः बदली अंतलाल की जिंदगी

PMO India Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=पीएम_जनमन_आवास nis:value=पीएम_जनमन_आवास nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=procwa nis:value=procwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छिन्दवाड़ा nis:value=छिन्दवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
Ministry of Tribal Affairs, Government of India 
Jansampark Madhya Pradesh
Video 21
Video 22
सेवा संकल्प अभियान 2026: जुन्नारदेव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
==============================

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनजागरूकता की भावना से जिले के विकासखंड जुन्नारदेव में आज नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न शासकीय सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।
      नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा रोचक एवं प्रभावशाली संवादों के जरिए योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत की गई। इससे उपस्थित नागरिकों को योजनाओं के लाभ एवं उनके उपयोग की प्रक्रिया समझने में सहायता मिली। कार्यक्रम के दौरान आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस प्रकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसामान्य तक शासन की योजनाओं का संदेश पहुंचाने तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का सार्थक प्रयास किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=procwa nis:value=procwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छिन्दवाड़ा nis:value=छिन्दवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
@Jansampark Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान 2026: गिरजा माई मंदिर प्रांगण में नशा मुक्ति एवं प्लास्टिक मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
============================

जिले के विकासखंड तामिया के ग्राम मुत्तोर स्थित गिरजा माई मंदिर प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प लिया।
       अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई भी की गई। उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व के साथ-साथ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
      कार्यक्रम में युग महक फाउंडेशन की ओर से श्री कोमल प्रसाद सूर्यवंशी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्रीमती ललिता कुशरे, परामर्शदाता श्रीमती स्वाति सूर्यवंशी, श्री महेंद्र यादव, बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी सहित सीमा मसकोले, संतोषी, उमा भारती, शिवानी कमरे, सुकन्या विश्वकर्मा व मनीता काकोडिया की सहभागिता रही। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।