डूंगरपुर में भाद्रपद शुक्ल तृतीया पर रविवार को हरतालिका तीज (केवड़ा तीज) श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा।
महिलाओं ने शुद्ध मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमाएं बनाकर स्थापित कीं। शहर के नया महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर शिवालय (हाउसिंग बोर्ड) और धनेश्वर शिवालय में सुबह से ही भीड़ रही। १६ श्रृंगार कर महिलाओं ने शिव-पार्वती को केवड़े के फूल व पूजन सामग्री अर्पित कर कथा सुनी। आचार्य संजय पंड्या ने बताया कि यह व्रत माता पार्वती की कठिन तपस्या का प्रतीक है।
#Dungarpur #HartalikaTeej #KevdaTeej #DungarpurNews #RajasthanNews
Dungarpur, Dungarpur | Sep 13, 2026