कानपुर: काशीराम अस्पताल में इलाज के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
काशीराम अस्पताल में पीड़ित ने इलाज के नाम पर रुपए मांगने के गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसका कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था ऑपरेशन के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं और आपरेशन नही किया जा रहा है। पीड़ित ने शनिवार २ बजे सीएमओ को पत्र लिखकर शिकायत की है।जिसके बाद सीएम ने जांच कर कार्यवाही का शासन दिया है।