कानपुर: किदवई नगर में व्यापारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर सड़क चौड़ीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
किदवई नगर में व्यापारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह सेंगर के घर के बाहर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का विरोध करते हुए प्रदर्शन शनिवार दोपहर 2:30 बजे किया। आक्रोशित व्यापारियों ने 1 घंटे तक सड़क जाम रखी। व्यापारियों का कहना है फुटपाथ खत्म होने से ग्राहकों को पार्किंग में समस्या आएगी और हादसे भी अधिक होंगे।