कानपुर: रेलबाजार थाने में तैनात दरोगा महिला से बैड टच करने के मामले में दोषी पाया गया
रेल बाजार थाने में तैनात रहा दरोगा गजेंद्र सिंह महिला को मुंबई से बरामद कर कानपुर लाते वक्त बैड टच करने के आरोप में दोषी पाया गया है।जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया महिला पुलिसकर्मियों ने और दरोगा की बीवी ने भी दरोगा की करतूत बताई थी। बयानों और साक्ष्य के आधार पर दोषी पाया गया है।पुलिस आयुक्त विभागीय कार्रवाई करेंगे।