कानपुर: गोविंद नगर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 2:30 बजे बताया मृतक युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।