कानपुर: गोविंद नगर के वायरल वीडियो में पिस्टल दिख रही वस्तु निकली टॉय गन, पोस्ट करने वाले ने मांगी माफी
गोविंद नगर के नौरैया खेड़ा का एक वीडियो बीते दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर युवक के हाथ में अवैध पिस्तौल होना बताया गया था। जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए थे।थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 1 बजे बताया जांच में पिस्टल नहीं टॉय गन निकली और पोस्ट करने वाले युवक ने माफी मांगी।